अपकमिंग फिल्म: रिलीज होते ही हिट हुआ सलमान खान की फिल्म सिकंदर का गाना बम बम भोले शंभु, सोशल मीडिया पर मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

  • रिलीज होते ही हिट हुआ सिकंदर का गाना बम बम भोले शंभु
  • सोशल मीडिया पर मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सलमान खान जल्द ही 'सिकंदर' के साथ थिएटर्स में आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। 'सिकंदर' ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं मेकर्स ने बीते दिनों होली के मौके पर 'सिकंदर' के दूसरे गाने 'बम बम भोले' को रिलीज किया था। इस होली सॉन्ग ने रिलीज के बाद से सोशल मीडिय पर धूम मचा दी है फैंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सलमान के डांस के लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

गाने को मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

सलमान खान की फिल्म सिकंदर के होली सॉन्ग बम बम भोले शंभु को एक दिन में मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज। गाने में काजल अग्रवाल भी नजर आईं जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इस गाने को शान और देव नेगी ने गाया है वहीं प्रीतम ने इसे कंपोज किया है। लेकिन जहां फैंस इस गानो को काफी पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सलमान का उनके डांस के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन ये गाना पूरा फैमली होली सॉन्ग है जिसे आप परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

सिकंदर की स्टारकास्ट

फिल्म में पुष्पा 2 की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही सुनील शेट्टी, सत्याराज और शरमन जोशी के साथ-साथ काजल अग्रवाल भी अलग अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया जा चुका है जिसमें भाई जान के डायलॉग्स ने ही लोगों का दिल जीत लिया है। अब फैंस बसब्री से फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं।

Created On :   13 March 2025 5:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story