धोनी बर्थडे सेलिब्रेशन: सलमान खान ने आधी रात को एम एस धोनी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, तस्वीर पोस्ट कर लिखा-'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब'

सलमान खान ने आधी रात को एम एस धोनी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, तस्वीर पोस्ट कर लिखा-हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब
  • धोनी मना रहे अपना 43वां जन्मदिन
  • सलमान ने आधी रात को एम एस धोनी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
  • तस्वीर पोस्ट कर लिखा-'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिग्गज क्रिकेटर एम एस धोनी आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक तरफ जहां उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी पोस्ट कर क्रिकेटर को बर्थडे विश किया है। इतना ही नहीं, सलमान ने आधी रात को धोनी के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट भी किया है। इस दौरान एम एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी भी सेलिब्रेशन में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सलमान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करके ये जानकारी दी है।

यह भी पढ़े -2007 की जीत तुलना में खास है 2024 में टीम इंडिया की विश्व कप विजय

सलमान खान ने किया विश

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे बर्थड बॉय धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी ग्रीन प्रिंट वाली व्हाइट टी-शर्ट पहने धोनी हाथ में केक लिए दिख रहे हैं। वहीं ब्लैक शर्ट पहने सलमान खान उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब।

पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया धोनी का आशीर्वाद

इससे पहले एम एस धोनी की वाइफ साक्षी सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में धोनी केक काटकर अपना बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं। केक काटने के बाद उनकी वाइफ साक्षी क्रिकेटर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती भी दिखाई दीं। उनके इस वीडियो पर एक्टर रणवीर सिंह ने ढेर सारे हार्ट इमोजी कमेंट करते हुए प्यार लुटाया है।

यह भी पढ़े -ऑनलाइन गेमिंग का विरोध, शाहरुख, ऋतिक, कोहली, धोनी और मंदाना को भेजे पत्र

संगीत सेरेमनी में पहुंचे थे धोनी-साक्षी

बता दें कि इससे पहले 5 जुलाई को धोनी अपनी बीवी साक्षी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट में शामिल हुए थे। इस दौरान जहां धोनी व्हाइट कुर्ते में दिखे थे तो वहीं साक्षी को गोल्डन लहंगे में देखा गया था।

यह भी पढ़े -विराट मानसिक रूप से बहुत मजबूत है शेन वॉटसन


Created On :   7 July 2024 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story