सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: अंबानी फैमिली के इवेंट में शानदार लुक में पहुंचे सलमान खान, बहू श्लोका ने गले लगाकर किया वेलकम, वीडियो वायरल

- अंबानी फैमिली के इवेंट में शानदार लुक में पहुंचे सलमान खान
- बहू श्लोका ने गले लगाकर किया वेलकम
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। सलमान के बर्थडे के मौके पर फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया गया था। सलमान खान ने अपना बर्थडे हाई सिक्योरिटी के बीच में जामनगर में सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली नजर आईं और साथ अंबानी परिवार भी नजर आया था। सोशल मीडिया पर सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज चर्चा में हैं अब सलमान ने जामनगर में हुए अंबानी फैमिली के इवेंट में भी शिरकत की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अंबानी परिवार के इवेंट में सलमान का भव्य स्वागत
सलमान खान के एक फैन पेज ने जामनगर में अंबानी परिवार द्वारा आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में अभिनेता के पहुंचने की एक क्लिप शेयर की। वायरल वीडियो में सुपरस्टार को ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने हरे रंग की जैकेट भी पहनी हुई है। कार्यक्रम में पहुंचते ही भाईजान ने अंबानी परिवार की सबसे बड़ी बहू श्लोका मेहता से मुलाकात की, जब वह उनका स्वागत करने के लिए खड़ी थींतो उन्होंने गर्मजोशी से उन्हें गले लगाया।
सिकंदर से मचाएंगे धमाल
फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ पुष्पा 2 की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही सुनील शेट्टी, सत्याराज और शरमन जोशी के साथ-साथ काजल अग्रवाल भी अलग अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म ईद 2025 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल 'सिकंदर' का हालिया रिलीज टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
ऋतिक के साथ स्क्रीन स्पेस करेंगे शेयर!
सलमान खान को लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। दोनों ने एक एड फिल्म के लिए साथ आए हैं। विज्ञापन फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित की जाएगी और जल्द ही रिलीज होगी।
Created On :   30 Dec 2024 11:19 AM IST