गुड न्यूज: युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर गूंजी किलकारी, युविका चौधरी ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर गूंजी किलकारी, युविका चौधरी ने बेबी गर्ल को दिया जन्म
  • युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर गूंजी किलकारियां
  • युविका चौधरी ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बन गए हैं। युविका चौधरी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। युविका ने शनिवार शाम को बेटी को जन्म दिया है। प्रिंस के पिता जोगिंदर नरुला ने इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा- हां, बेटी ने जन्म लिया है और हम बहुत खुश हैं। इस खबर को सुनने के बाद कपल के फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाईंया दे रहे हैं।

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

ऐसे हुई थी युविका और प्रिंस की मुलाकात

बता दें कि युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। कपल की मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी। यहीं से उनके बीच में दोस्ती हुई और फिर प्यार। कपल 2016 में सगाई के बंधन में बंधा। इसके बाद उन्होंने दो साल तक डेट किया और फिर 2018 में शादी की। उनकी शादी खूब धूमधाम से हुई थी और काफी चर्चा में रही थी।

इससे पहले युविका ने बच्चे के आने की खुशी को लेकर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था- हम इस नई जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं और बहुत एक्साइटेड हैं इस खूबसूरत फेज को एक्सपीरियंस करने के लिए। प्रेग्नेंसी एन्जॉय करते हुए युविका ने कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसने सोशल मीडियाा पर खूब तारीफें बटोरीं।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

IVF को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था ये

इसके अलावा युविका ने कहा था कि हम चाहते थे कि पहले प्रिंस का करियर स्टैब्लिश हो इसीलिए हमने फैमिली प्लानिंग को आगे पुश किया था। लेकिन फिर ये एहसास हुआ था एक समय के बाद आपकी बॉडी और एज बहुत चीजों में सपोर्ट नहीं करती है। जब हमें इसका एहसास हुआ तो हमने बात की और फिर IVF के लिए ऑप्ट किया। मैं प्रिंस के करियर को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थी। बता दें कि प्रिंस बिग बॉस 9 और रोडीज X4 के विनर बने।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

Created On :   20 Oct 2024 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story