परिणीति और राघव को शादी के लिए पसंद आया उदयपुर का ये शाही होटल, नबंवर तक कर सकते हैं शादी!

परिणीति और राघव को शादी के लिए पसंद आया उदयपुर का ये शाही होटल, नबंवर तक कर सकते हैं शादी!
  • उदयपुर के शाही होटल में शादी
  • नबंवर तक कर सकते हैं शादी!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है। बीते महीने ही कपल ने धूम धाम से सगाई की है। अब फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कपल ने भी शादी के प्लानिंग शुरु कर दी है। परिणीति और राघव बीते कुछ दिनों से शादी के लिए वेन्यू तलाश रहे थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि, कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है। बाकी स्टार कपल की तरह परी और राघव ने भी राजस्थान के उदयपुर में एक आलिशान महल जैसा होटल तलाशा है। प्रियंका ने भी शादी के लिए उदयपुर का होटल चुना था। जो होटल कपल ने अपने लिए चुना है उसे दुनिया के नंबर वन होटल का खिताब मिला हुआ है। कपल जल्द ही शादी कर सकते हैं।

यह हो सकता है होटल

राघव और परिणीति ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की थी और अब राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। हाल ही में कपल को राजस्थान में स्काउटिंग प्लेसेस पर देखा गया था। जिसके बाद से ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि, परिणीति और राघव को उदयपुर का "द ओबेरॉय उदयविलास" पसंद आया है। यह प्रॉपर्टी पिछोला झील के तट पर स्थित है। कहा जा रहा है कि राघव और परी इसी जगह को अपना वेडिंग डेस्टिनेशन बना सकते हैं। इसी होटल में ईशा अंबानी के प्रीवेंडिग फंक्शन भी पूरे हुए थे जिसमें परिणीता और प्रियंका दोनों शामिल हुईं थी।

जानिए होटल की खासियत

होटल ओबेरॉय उदयविलास में हो रही है वो करीब 50 एकड़ में फैला है। इतना ही नहीं ये इतना खूबसूरत होटल है कि इसे साल 2015 में दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब भी मिल चुका है। यहां का आर्किटेक्चर राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखती है। ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण उसी जगह हुआ है जहां मेवाड़ के महाराणा करीब 200 साल पहले शिकार किया करते थे। इसका 40 प्रतिशत हिस्सा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में आता है। इस होटल के एंटरेंट पर ऊंट भी हैं जो आपको कार से उतरने के बाद अंदर की सैर भी करवाते हैं।

हर लग्जरी सुविधा से लेस है ये होटल

दुनिया के इस सबसे खूबसूरत होटल द ओबोरॉय उदयविलास में सिर्फ 87 कमरे हैं। इस होटल का सबसे नायाब कमरा है कोहिनूर सूइट जो एक ही है। इसके अलावा इसमें 4 लग्जरी सूइट भी हैं। पिछोला झील के किनारे बने इस होटल में तीन रेस्त्रां, दो पूल और लग्जरी स्पा है। साथ ही सभी कमरे फ्री वाई-फाई से लेस हैं। मेवाड़ के महाराजा का होटल द ओबेरॉय उदयविलास हरे-भरे लॉन, मेवाड़ शैली के आंगन, फव्वारे, स्विमिंग पूल के साथ किसी आलीशान महल से कम नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां कपल की शादी की पारंपरिक रस्में होंगी। द ओबेरॉय उदयविलास की ऑफिशियल वेबसाइट की मानें तो यहां के एक कमरे के लिए 35,000 रुपए देने होंगे। वहीं यहां के कोहिनूर सुइट के लिए एक रात की कीमत 11 लाख रुपए है।

कब हो सकती है शादी

बता दें कि राजस्थान में कैटरीना कैफ - विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी, प्रियंका और निक भी शादी रचा चुके हैं। राघव-परी को लेकर खबरें हैं कि ये कपल इस साल के अंत तक शादी कर सकता है। परि को कई बार फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया है ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि, कपल मनीष का डिजाइन किया हुआ जोड़ा शादी में पहनने वाले हैं। वहीं कपल नवंबर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Created On :   10 Jun 2023 8:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story