अपकमिंग फिल्म: राम चरण के बर्थडे पर फिल्म RC16 से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, मुंह में जलती बीड़ी और तीखे तेवर में दिखे एक्टर, टाइटल से उठा पर्दा

राम चरण के बर्थडे पर फिल्म RC16 से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, मुंह में जलती बीड़ी और तीखे तेवर में दिखे एक्टर, टाइटल से उठा पर्दा
  • राम चरण के बर्थडे पर फिल्म RC16 से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
  • मुंह में जलती बीड़ी और तीखे तेवर में दिखे एक्टर
  • टाइटल से उठा पर्दा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सुपरस्टार राम चरण को आखिरी बार फिल्म गेंम चेंजर में देखा गया था। वहीं इन दिनों में अपनी अगली फिल्म RC16 को लेकर चर्चा में हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं राम चरण आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने इस खास मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया है। बर्थडे पर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरसी16 का टाइटल अनाउंस कर दिया गया इसके साथ ही फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है। जिसमें रामचरण का एक दमअलग की अंदाज देखनो को मिल रहा है।

फिल्म का टाइटल अनाउंस

राम चरण की अगली फिल्म का नाम 'पेड्डी' है। फिल्म से सुपरस्टार के दो पोस्टर भी सामने आए हैं। पहले पोस्टर मों राम चरण लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में जलती हुई बीड़ी दबाए नजर आ रहे हैं इस दौरान उनकी आंखों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। 'पेड्डी' के दूसरे पोस्टर में राम चरण रेड और ब्लू कलर के स्ट्राइप वाली शर्ट पहने दिख रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में कोई हथियार भी नजर आ रहा है।

फैंस को लगा पुष्पा की कॉपी

जहां राम चरण का ये लुक कुछ फैंस काफी पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ फैंस इसे पुष्पा की कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'पुष्पा के फर्स्ट लुक की कॉपी, सिगरेट जोड़ी और बस इतना ही।' दूसरे ने लिखा- 'मिनी पुष्पा' एक और शख्स ने कमेंट किया- 'पुष्पा की कॉपी। बता दें कि, राम चरण स्टाररफिल्म 'पेड्डी' में उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। इसके अलावा शिव राजकुमार भी फिल्म का हिस्सा होंगे। माइथ्री मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म 'पेड्डी' को बूची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Created On :   27 March 2025 12:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story