यूट्यूब ने जारी किया 2022 में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गाने, बॉलीवुड का एक गाना भी नहीं बना पाया जगह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस साल रिलीज हुई लगभग सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। वहीं साउथ मूविज ने इस साल कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जहां बॉलीवुड की सम्राट पृथ्वीराज चौहान, लाल सिंह चड्डा और विक्रम वेधा जैसी बड़ी बजट और बड़े स्टार्स की फिल्में फ्लॉप साबित हुई। वहीं साउथ इंडस्ट्री की केजीएफ चैप्टर 2, पुष्पा और आरआरआर जैसी ढेरो फिल्मों ने पूरी दुनिया में अपना जलवा दिखाया। फिल्में ही नहीं गानों के मामले में भी बॉलीवुड, साउथ सिनेमा से मिलों पीछे रह गया। यहां तक की भोजपुरी गानों ने भी बॉलीवुड गानों को पीछे छोड़ दिया।
दरअसल, यूट्यूब ने साल 2022 के 1 जनवरी से लेकर 30 अक्टूबर के बीच रिलीज हुए सॉग्स और आंकड़ों के आधार पर यह लिस्ट जारी की है। यूट्यूब की ओर से जारी की गई 10 गानों की इस लिस्ट में कोई बॉलीवुड सॉग्स अपनी जगह नहीं बना पाया। जबकि पूरी लिस्ट में साउथ और भोजपूरी गानों ने कब्जा जमाकर रखा है। आइए जानते हैं किन गानों ने यूट्यूब की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है-
श्रीवल्ली- अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा- द राइज का श्रीवल्ली सॉन्ग इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। रश्मिका मंधाना और अल्लू अर्जुन स्टारर इस गानें को यूट्यूब पर 600 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।
अरेबिक कुथु- थलापथि विजय की फिल्म बिस्ट भले ही फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन फिल्म के गाने अरेबिक कुथु को फैंस ने खूब पसंद किया। थलापथि विजय और पूजा हेगड़े स्टारर इस गाने को महज नौ महीने में करीब 500 मिलियन लोगों ने देख लिया है।
सामी सामी (हिन्दी वर्जन)- अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज का ही एक और गाना सामी सामी का हिन्दी वर्जन भी इस लिस्ट में शामिल है। इस गाने को अब तक 490 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।
काचा बदाम- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ काचा बदाम सॉन्ग को ऑफियली तौर पर रिलीज किया गया। गाने को महज 10 महीने में 380 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया।
ले ले आई कोका कोल- भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ले ले आई कोका कोला इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। अप्रैल महीने में रिलीज हुए इस गाने को महज 8 महीने में 310 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है।
ओ बोलेगा (हिन्दी वर्जन)- पुष्पा- द राइज फिल्म का ही एक और गाने ओ बोलेगा ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई। सामंथा और अल्लू अर्जुन स्टारर इस गाने को अब तक करीब 350 मिलियन लोगों ने देख लिया है।
ओ अंटाव- ओ बोलेगा गाने का ही तेलुगु वर्जन ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। सातवें नंबर के इस गाने को अब तक 260 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।
पसूरी- पाकिस्तानी सॉन्ग पसूरी पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। अली सेठी और शे गिल का यह गाना इस लिस्ट में आठवे पायदान पर है। इस गाने को अब तक 450 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।
अरेबिक कुथु- थलापथि विजय का अरेबिक कुथु गाना इस लिस्ट में दो बार शामिल है। सन टीवी पर रिलीज किए गए इस वीडियो को महज 6 महीने में करीब 350 मिलियन लोगों ने देख लिया है।
नथुनिया- खेसारी लाल यादव का नथुनिय सॉन्ग भी इस लिस्ट में शामिल है। महज सात महीनों में इस वीडियो को 250 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।
Created On :   6 Dec 2022 6:52 PM IST