रणवीर सिंह की फिल्म '83' में ये एक्टर निभाएगा रवि शास्त्री का रोल
![Dhairya karwa will be playing a role of ravi shastris in film 83 Dhairya karwa will be playing a role of ravi shastris in film 83](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/02/dhairya-karwa-will-be-playing-a-role-of-ravi-shastris-in-film-83_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पिछले दिनों रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय रिलीज हुई। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। इस शानदार फिल्म के बाद रणवीर अपनी आने वाली फिल्म "83" की तैयारी में जुट गए हैं। यह फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप के विजेता टीम पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। बाकी फिल्म की स्टार कास्ट तैयार की जा रही है। साथ ही उनकी ट्रेनिंग भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर आए दिन नई खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि फिल्म में रवि शास्त्री का रोल कौन निभाने वाला है।
इस रोल के लिए धैर्य कारवा के नाम पर विचार किया जा रहा है। धैर्य इसके पहले उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कैप्टन सरताज सिंह चंदोक का रोल प्ले किया था। धैर्य ने खुद को रवि शास्त्री के रोल में ढालने की तैयारी भी शुरू कर दी है। साथ ही फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के साथ प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है।
रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की बात की जाए तो फिल्म में पंकज त्रिपाठी मैनेजर पीआर मान सिंह के रोल में नजर आने वाले हैं। ऐमी विर्क लविंदर सिंह संधू के रोल दिखाई देंगे। वहीं मदन लाल के रोल में हार्डी संधू नजर आएंगे। मोहिंदर अमरनाथ के रोल में साकिब सलीम और सुनील गावस्कर के रोल में ताहिर राज बासिन नजर आएंगे। इस फिल्म में संदीप पाटिल का रोल उनके बेटे चिराग पाटिल ही करेंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जा रहा है।
लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस फिल्म के द्वारा वे अपने खोए हुए पलों को दुबारा से जी सकेंगे। 1983 में पहला वर्ल्ड कप इंडिया ने जीता था। जिसके चलते क्रिकेट के इतिहास में इस पल को स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। वहीं रणवीर सिंह की बात की जाए तो रणवीर की हालिया रिलीज फिल्म गली बॉय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म ने अब तक अच्छी खासी कमाई कर ली है।
Created On :   22 Feb 2019 11:27 AM IST