करियर बनाने के लिए इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने छोड़ा पति का घर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां लाखों लोग रोज आते हैं अपनी किस्मत आजमाने लेकिन लाखों लोगो के बीच में अपनी पहचान बनाना आसान काम नहीं है। लेकिन बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने इस कठिन राह को चुना। तो आईये हम आपको फिल्मी जगत की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर के लिए शादीशुदा लाइफ से दूरी बना ली। इस लिस्ट में मल्लिका शेरावत, डिंपल कपाड़िया समेत कई हैरान कर देने वाले नाम शामिल हैं।
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती हैं। डिंपल कपाड़िया फिल्म "बॉबी" से रातों रात मशहूर हो गई थीं। डिंपल ने साल 1973 में 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। शादी के बाद राजेश खन्ना ने डिंपल के फिल्मों में काम करने पर एतराज जताया। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। लेकिन 10 साल बाद डिंपल ने फिल्मी दुनिया में दोबारा वापसी की सोची और राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया।
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत को कौन नहीं जानता है। मल्लिका बॉलीवुड की कई फिल्मो में नजर आ चुकीं है। मल्लिका शेरावत को मर्डर फिल्म के बाद से पहचान मिली। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने 1997 में पायलट करण गिल से शादी की थी। हालांकि एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने एक साल बाद रिश्ते को खत्म कर दिया था। और वे मुंबई आ गई थीं। इसके बाद वह बॉलीवुड समेत हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आईं।
चित्रांगदा सिंह
चित्रांगदा सिंह साल 2001 में ज्योति रंधावा से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस मुंबई में और उनके पति दिल्ली में रहते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए और आखिरकार एक्ट्रेस ने साल 2014 में तलाक लेकर एक्टिंग को अपना करियर चुना। चित्रांगदा सिंह अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
माही गिल
माही गिल ने अनुराग कश्यप की फिल्म "देव डी" के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। बताया जाता है कि, अनुसार उन्होंने भी अपने करियर को शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। इसके बाद उनका पति से तलाक हो गया और उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया।
अदिति राव हैदरी
फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती अदिति राव हैदरीन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने साल 2006 में शादी कर ली थी, लेकिन उनका एक साल के अंदर तलाक हो गया। और तलाक के बाद अदिती ने साल 2008 में फिल्म "दिल्ली 6" से करियर शुरू किया था इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में देखा गया।
एक्ट्रेस रखी
एक्ट्रेस रखी साल 1973 में गुलजार से शादी की थी। इसके बाद वो भी बॉलीवुड से दूर हो गई लेकिन कुछ साल बाद यानी 1974 में वो गुलजार से अलग हो गई। अलग होने के बाद उन्होंने फिर बॉलीवुड में वापसी की थी। एक्ट्रेस रखी को आपने करण अर्जुन फिल्म में देखा होगा।
Created On :   14 Oct 2022 10:56 AM IST