सनी देओल बनने जा रहे हैं ससुर, बेटे करण देओल की हुई सगाई! जानिए कब लेंगे सात फेरे?

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल बीते कुछ समय से फिल्म "गदर 2" को लेकर सुर्खियों में हैं। वे जल्द ही "गदर 2" में अमीषा पटेल के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म के आने से पहले सनी देओल के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आ रही हैं। खबरे हैं कि, सनी देओल जल्द ही ससुर बनने वाले हैं। सनी के बेटे करण देओल की सगाई हो गई है। करण देओल ने बड़े ही गुप चुप तरीके से सगाई की है और वे जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।
करण देओल की हो गई सगाई?
खबर के मुताबिक सनी देओल के बेटे करण देओल की सगाई हो गई। कुछ महीने पहले ही करण देओल ने बिना किसी शोर शराबे के सगाई कर ली है। करण देओल की मंगेतर फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं। इस सगाई में पूरी देओल फैमिली शामिल रही। वहीं इस इंटीमेट रिंग सेरेमनी में करण के दादा धर्मेंद्र और दादी हेमा मालिनी भी कपल को आशीर्वाद देने के लिए सगाई में पहुंचे थे।
जल्द ही करने वाले हैं शादी
सगाई की खबरों के बाद ये खबर आ रही है कि, एक्टर करण देओल जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। कपल अगले महीने सात फेरे ले सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई करण देओल की मंगेतर के बारे में जानने को लेकर एक्साइटेड हैं। लकिन अब तक करण ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंस नहीं की है।
इस फिल्म से करण ने किया था डेब्यू
सनी देओल के बेटे करण देओल हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। साल 2019 में करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन खुद करण के पिता और एक्टर सनी देओल ने किया था। जबकि एक्ट्रेस साहेर बाम्बा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आईं थी।
Created On :   3 May 2023 5:27 PM IST