सोनाक्षी सिन्हा और जैस्मीन भसीन आएंगे डांस दीवाने में नजर, संगीतकार राशि सूद और अमाल मलिक भी है स्पेशल गेस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, गायक, गीतकार और संगीतकार राशि सूद, गायक अमाल मलिक और अभिनेत्री जैस्मीन भसीन डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आएंगी। इस शो के जज माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश येलांडे सभी परफोर्मेस पर ध्यान दे रहे थे, सबका ध्यान कंटस्टेंट सूचना और वैष्णवी की परफोर्मेस ने खींचा।
उन्होंने नर्तक, गायक और तमाशा (रंगमंच का एक पारंपरिक रूप) कलाकार विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की कहानी को दिखाया। उनका जन्म 1935 में महाराष्ट्र के पंढरपुर शहर में हुआ था। उसके जीवन की सबसे उल्लेखनीय कहानी है जब वह नौ महीने की गर्भवती थी और प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मंच के पीछे जाकर बच्चे को जन्म दिया, गर्भनाल को एक पत्थर से काट दिया और फिर से प्रदर्शन में शामिल हो गई। दोनों कलाकारों ने बखूबी इसे नृत्य में सजोया। सभी जज और प्रतियोगियों ने उनकी सराहना की। माधुरी दीक्षित कहती हैं, एक सच्ची कहानी, मैं विथाबाई को सलाम करती हूं।
कंटेस्टेंट पीयूष और रूपेश रॉकस्टार के मेरी बेबासी गाने को दमदार परफॉर्मेस देंगे। सोनाक्षी सिन्हा यह कहते हुए सराहना करती हैं, मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं कोई फिल्म देख रही हूं। डांस दीवाने कलर्स पर प्रसारित होता है।
(आईएएनएस)
Created On :   2 Oct 2021 4:01 PM IST