शशि कपूर को स्टारडम दिलाने वाली 10 फिल्में

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। शशि ने हिन्दी सिनेमा की 160 फिल्मों (148 हिंदी और 12 अंग्रेजी) में काम किया है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के साथ इनकी जोड़ी खूब सराही गई थी। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। 2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था। 2015 में उन्हें दादा साहेब पुरस्कार भी मिल चुका था। शशि कपूर की 10 बड़ी हिट फिल्में...
शशि कपूर के TOP 10 गाने जो आज भी दिलों पर करते हैं राज
1. जब जब फूल खिले, 1965
शशि कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1961 में यश चोपड़ा की फिल्म "धर्म पुत्र" से की। इसके बाद वे विमल राय की फिल्म "प्रेम पत्र" में नजर आएं, लेकिन दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई। 1965 में "जब जब फूल खिले" फिल्म शशि के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने शशि को स्टार बना दिया।
शशि कपूर के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
2. सत्यम शिवम सुंदरम, 1978
1978 में बनी हिन्दी फिल्म है, जिसमें शशि कपूर और जीनत अमान की प्रमुख भूमिका थी। इस फिल्म के लगभग सभी गाने हिट थे, लेकिन लता मंगेशकर की आवाज में "सत्यम शिवम सुंदरम", "भोर भई पनघट पे" और यशोमती मय्यासे बोले नंदलाला" काफी हिट हुए थे।
मेरे पास मां है कहने वाले शशि कपूर का निधन
3. दीवार, 1975
अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की फिल्म दीवार 1975 में रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा निर्मित दीवार हिन्दी सिनेमा की सबसे सफ़लतम फिल्मों में से है, जिसने अमिताभ और शशि कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी।
दीवार फिल्म का वो डॉयलॉग आज भी लोगों को याद है, जिसमें अमिताभ कहते हैं, "मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, बैंक बैलेंस है तेरे पास क्या है।" तब शशि कहतें है- "मेरे पास मां है।"
सुहाग फिल्म का हिट गाना
4. सुहाग, 1979
1979 में रिलीज हुई फिल्म सुहाग में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में इनकी मां का किरदार निरूपा रॉय ने अदा किया। फिल्म का डॉयरेक्शन मनमोहन देसाई का है। इनके अलावा फिल्म में रेखा,
परवीन बॉबी, रंजीत, कादर ख़ान, अमज़द ख़ान और जीवन प्रमुख थे।
5. त्रिशूल, 1978
यह फिल्म भी शशि कपूर के जीवन की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शशि के साथ अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, राखी, हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लोन्, सचिन, वहीदा रहमान और प्रेम चोपड़ा मुख्य रूप से हैं।
6. चोर मचाए शोर, 1974
1974 में रिलीज हुई फिल्म चोर मचाए शोर के डॉयरेक्टर अशोक रॉय थे। फिल्म में शशि कपूर के अलावा मुमताज़, असरानी, तरुन घोष, डैनी डेन्जोंगपा, मदन पुरी और कमाल कपूर प्रमुख थे।
7. नमक हलाल, 1982
1982 में रिलीज हुई फिल्म नमक हलाल शानदार कॉमेडी फिल्म है। इस फ़िल्म के निर्देशक प्रकाश मेहरा थे और संगीत बप्पी लाहिरी ने दिया था। इस फ़िल्म में मुख्य भुमिकायों में थे अमिताभ बच्चन, परवीन बाबी, शशि कपूर, वहीदा रेहमान, स्मिता पाटिल, रंजीत और ओम प्रकाश।
8. शान, 1980
डॉयरेक्टर रमेश सिप्पी और लेखक सलीम ख़ान की फिल्म शान एक बड़ी हिट शाबित हुई थी। इस फिल्म में शशि कपूर, अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में विलेन बने कुलभूषण खरबंदा ने शाकाल का किरदार निभाया था, जो आज तक फेमस है। इनके अलावा फिल्म में परवीन बॉबी, बिन्दिया गोस्वामी, सुनील दत्त, राखी गुलज़ार, जॉनी वॉकर और अमजद खान भी थे।
9. क्रांति, 1981
1981 में रिलीज हुई फिल्म क्रांति उस दौर की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म थी। इस फिल्म में शशि कपूर के साथ दिलीप कुमार, मनोज कुमार, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अंग्रेंजों के खिलाफ आजादी की जंग को बताया गया है। फिल्म में परवीन बॉबी, सारिका और निरूपा रॉय भी हैं।
10 हसीना मान जाएगी, 1968
1968 में रिलीज हुई फिल्म हसीना मान जाएगी का डॉयरेक्शन प्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म में शशि कपूर के अपोजिट बबीता थीं। इस फिल्म के लगभग सभी गाने सुपर हिट थे। खासकर मो. रफी और लता मंगेशकर की आवाज में फिल्माया गाना "बेखुदी में सनम, उठ गये जो कदम" काफी फेमस हुआ था। जो आज भी लोगों की जुबां पर है।
Created On :   4 Dec 2017 7:58 PM IST