शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म "जर्सी" का इंतजार खत्म, 31 दिसंबर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

By - Bhaskar Hindi |27 Sept 2021 7:02 AM IST
थिएटर रिलीज शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म "जर्सी" का इंतजार खत्म, 31 दिसंबर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज
हाईलाइट
- 31 दिसंबर को रिलीज होगी शाहिद कपूर की जर्सी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर ने रविवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जर्सी की रिलीज डेट की घोषणा की। यह फिल्म 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिनेता ने फिल्म से एक स्टिल अपलोड किया और इसे कैप्शन दिया, जर्सी 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तेलुगु फिल्म जर्सी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में अभिनेता नानी ने अभिनय किया था।
दोनों फिल्मों का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   26 Sept 2021 5:30 PM IST
Next Story