सलमान और सोनाक्षी ने रचाई शादी! फोटो देख हो जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहें हैं, इसके पीछे का कारण जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। कुछ नेटिजन ने सोशल मीडिया पर कपल की एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि, दोनो गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं इन तस्वीरों को देखने बाद एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, "क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि आप असली और मॉर्फ्ड तस्वीर के बीच फर्क नहीं बता सकते?" बता दें कि इसके बाद अब, कपल की एक नई तस्वीर सामने आई है।
किस की है ये तस्वीर?
वायरल हो रही फोटो को देख यह बात साफ है कि इसे मॉर्फ्ड किया गया है। बता दें कि, वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की फोटो पर किसी नेटिजन ने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा फोटोशॉप किया है। वहीं इस नकली फोटो के साथ सलमान और सोनाक्षी की शादी की अफवाहें उड़ाई जा रहीं हैं।
सोनाक्षी पर जारी हुआ वारेंट
हाल ही में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के उपर धोखाधड़ी मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने की खबरें चर्चा में थीं। यह आरोप लगाया गया था कि एक्ट्रेस दिल्ली में एक कार्यक्रम के लिए नहीं आई थी, जिसके लिए उन्होंने 37 लाख रुपये लिए थे और उनके मैंनेजमेंट ने कथित तौर पर पैसे वापस करने से इनकार कर दिया था। उसी पर सफाई देते हुए, सोनाक्षी ने एक बयान में कहा, "मेरे खिलाफ मीडिया में गैर जमानती वारंट की अफवाहें चल रही हैं, बिना किसी सबूत के यह कुछ दिनों से जारी है। ये सिर्फ अफवाह है और मुझे परेशान करने की कोशिश कर रहे किसी इंसान का काम है।”
इससे पहले भी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब चक्कर लगा रही थी, इस फोटो में दोनों एक-दुसरे को रिंह पहनाते नजर आ रहें हैं। सलमान ने सूट पहन रखा है, तो वहीं सुनाक्षी ने लाल रंग की साड़ी। इसे भी नेटिजन ने खूब शेयर किया था।
Created On :   9 March 2022 11:37 AM IST