कैमरा देखते ही बिंदास हुए रणवीर सिंह, उतार डाले सारे कपड़े, ऐसे कराया फोटोशूट, अब बन रहे हैं ढेरों मीम्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह हमेशा अपने अतरंगी स्टाइल से सुर्खियो में बने रहते हैं। इस बार एक्टर अपने फोटोशूट से बॉलीवुड के तमाम स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर की फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद से उनके फैंस खुद को इसे शेयर करने से रोक नहीं पा रहे हैं। रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड पोज दिया है। रणवीर का ये बोल्ड फोटोशूट हॉलीवुड हंक बर्ट रेनॉल्ड्स के लिए एक ट्रीब्यूट बताया जा रहा है। तस्वीरों में एक्टर तुर्की के कालिन पर न्यूड पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फोटोशूट पर बोले रणवीर
पेपर मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए रणवीर ने कहा कि उनके लिए फिजिकली न्यूड होना आसान है, हालांकि, एक्टर यहीं नहीं थमे उन्होंने कहा कि, उनके कुछ परफॉर्मेंस में वह इतने न्यूड हैं कि कोई भी उनकी आत्मा को देख सकता है, और इसे ही वो "वास्तव में न्यूड होना" कहते हैं। आगे कहा कि वह एक हजार लोगों के सामने न्यूड हो सकते हैं और उन्हें ये करने में कोई दिक्कत नहीं है।
इस एक्टर को दिया ट्रीब्यूट
रणवीर सिंह ने इंटरनेट पर अपने फोटोशूट से धमाका मचा दिया है। पेपर मैगजीन के लिए करावाए अपने फोटो सीरीज में उन्हें कालीन पर बैठे और कैमरे के लिए बेपरवाह होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। रणवीर का यह फोटोशूट 70 के दशक के पॉप आइकन बर्ट रेनॉल्ड्स को दिया गया एक ट्रीब्यूट है, वो कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के लिए 1972 के फोटोशूट में न्यूड हो गए थे। जहां रणवीर के फैंस उनके फोटोशूट से एक्साइटेजड हैं, वहीं अन्य यूजर उनकी फोटो का मीम्स बना रहे हैं।
Created On :   22 July 2022 12:20 PM IST