मनीष मल्होत्रा के लिए रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण के साथ रैंप वॉक, यहां देखें फोटोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिनों अपनी केमेस्ट्री को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार कपल के रैंप वॉक ने सबका दिल जीत लिया है, मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के लिए रैंप वॉक करते हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खूब कहर ढाया है।
इस खास मौके पर रणवीर ब्लैक कलर के कुर्ते और मैचिंग चूड़ीदार में नजर आएं उन्होनें इसके ऊपर ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी पहनी थी जिसको ब्लैक जूतों के साथ पेयर किया था, रणवीर अपने इस लुक में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थें।
दीपिका ने रैंप पर ब्राउन और व्हाइट लहंगे में आग लगाई जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रॉयल अंदाज में वॉक करतई दिपीका ने सबका दिल जीत लिया।
इवेंट के दौरान ही रणवीर ने दीपिका के लिए अपना प्यार जाहिर किया, कपल ने रैंप पर साथ में पोज भी दिया।
अपने रैंप वॉक के बीच में रणवीर ने स्टेज से नीचे आकर अपनी मां के पैर छुएं। साथ उनको हग भी किया।
वर्क फ्रंट की बात करे तो, रणवीर अगली बार "सर्कस" में नजर आएंगे, वहीं दीपिका "पठान" और "फाइटर" के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।
Created On :   30 July 2022 12:18 PM IST