सोनम कपूर के बेबी शावर से एक मिस्टिरियस शख्स की फोटोज वायरल, यहां जाने डिटेल्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोनम कपूर के बेबी शावर की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोनम की गोदभराई की पिचर्स में एक शख्स ने सबका ध्यान खीचा। सोशल मीडिया पर सब इस मिस्टिरियस शख्स को जानने के लिए उत्सुक हो गए और पता लगाने लगे कि आखिर यह मिस्टिरियस शख्स हैं कौन?
गोदभराई की वायरल पिक्चर्स में एक शख्स गाते नजर आ रहा था और इस शख्स ने मिनी शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इस मिस्टिरियस शख्स ने अपनी गायकी से फंक्शन में चार चांद लगा दिए।
चलिए आपको बता ही दें कि यह वायरल शख्स है कौन, सोनम कपूर के बेबी शावर में चार चांद लगाने वाले यह शख्स ब्रिटिश-पाकिस्तानी गे सिंगर, सॉन्ग राइटर, मॉडल और म्यूजिक कंपोजर लियो कल्याण हैं। इस आर्टिस्ट का नाम आपने शायद कभी सुना नही होगा। चलिए इस आर्टिस्ट के बारे में आपको बताते हैं।
लियो ने 13 साल से ही सिंगिग स्टार्ट कर दी थी। लियो को अपनी फैमिली से सिंगिग प्रफोशन फॉलो करने पर कभी सपोर्ट नही मिला। लियो ने शुरूआती कई साल अपनी फैमिली से छिपकर सिंगिग की।
लियो कहते है कि मैं एक आर्टिस्ट हूं मेरे लिए दूसरो की राय कोई महत्व नही रखती है, मुझे जो अच्छा लगता हैं मैं करता हूं। आप जब तक दूसरो का सोचेंगे तब तक आप अपना कुछ अच्छा नही कर पाओगे। लियो का मानना हैं कि उन्होने बहुत सारे गे आर्टिस्टस के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया है जो अपना पैशन फॉलो करना चाहते हैं।
लियो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते है और काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टा अकाउंट पर लगभग 84 हजार फॉलोअर हैं।
Created On :   16 Jun 2022 5:31 PM IST