50 साल के हुए पवन कल्याण, फिल्म "Hari Hara Veeramallu" के रिलीज डेट का किया ऐलान

- अप्रैल 2022 में रिलीज होगी पवन कल्याण की हरि हरा वीरा मल्लू
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलुगु स्टार पवन कल्याण की फिल्म हरि हरा वीरमल्लू 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पवन के 50वें जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को इसकी घोषणा की गई।
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मेगा सूर्या प्रोडक्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बड़ी घोषणा की।
Happy Birthday to The MIGHTY POWER @PawanKalyan garu
— Mega Surya Production (@MegaSuryaProd) September 2, 2021
The Legendary Heroic Outlaw #HariHaraVeeraMallu will arrive on 29 April, 2022 #HBDJanaSenaniPawanKalyan @DirKrish @mmkeeravaani @AMRathnamOfl @ADayakarRao2 @megasuryaprod @hhvmfilm pic.twitter.com/KBQjV0Mal3
शक्तिशाली पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। महान वीर डाकू हरि हरा वीरा मल्लू 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी। कृषि जगरलामुडी द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 17वीं शताब्दी पर आधारित है और यह पवन और कृष की पहली फिल्म है।
(आईएएनएस)
Created On :   2 Sept 2021 7:30 PM IST