मौनी रॉय ने व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया पारा, यहां देखें ग्लैमरस फोटोज
![Mouni Roy raised the mercury in a white dress, see glamorous photos here Mouni Roy raised the mercury in a white dress, see glamorous photos here](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/05/mouni-roy-raised-the-mercury-in-a-white-dress-see-glamorous-photos-here_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी खूबसूरती के लिए खूब चर्चा में बनी रहती हैं। मौनी ने अपनी कुछ न्यू सिजलिंग फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। मौनी ने थाई-हाई स्लिट वाली व्हाईट स्ट्रैपी ड्रेस पहनी हैं। जिसके साथ ही वह जेटी राइड का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में मौनी कैमरे की ओर देख कर पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने हाथ में एक हैंडबैग भी रख रखा हैं। इन ग्लैमरस फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में शेक्सपियर का एक कोट लिखा, "जब मैंने तुम्हें देखा तो मुझे प्यार हो गया और तुमने मुस्कुरा दिया, क्योंकि तुम्हें पता था.~विलियम शेक्सपियर।"
मौनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ अपडेट शेयर करती रहती हैं। उनके फोटो और वीडियोज को फैंस काफी पसंद करते हैं।
बता दें कि, एक्ट्रेस ने इस साल अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ कुछ करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी की। कपल की शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार मिला।
Created On :   14 May 2022 5:11 PM IST