मोहित रैना ने गुपचुप तरीके से की शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देवों के देव महादेव और मुंबई डायरीज 26/11 के अभिनेता मोहित रैना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है।
मोहित ने शनिवार शाम को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में मोहित शेरवानी के साथ सफेद पगड़ी में नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी अदिति ने पीले रंग का लहंगा पहना हुआ है।
उन्होंने कैप्शन दिया, प्यार बाधाओं को नहीं पहचानता है, यह बाधाओं को तोड़ता है, बाढ़ से छलांग लगाता है, अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए दीवारों पर चढ़ता है, आशा से भरा हुआ है। उस आशा और अपने माता-पिता के आर्शीवाद से हम अब दो नहीं, बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।
मोहित के अपनी शादी की तस्वीरें साझा करने के कुछ पल बाद ही बॉलीवुड हस्तियों जैसे करण जौहर, मृणाल ठाकुर और कुछ अन्य लोगों ने बधाई संदेश साझा किए।
(आईएएनएस)
Created On :   2 Jan 2022 3:30 PM IST