महाभारत के 'भीम' प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में निधन
![Mahabharats Bhima Praveen Kumar Sobti dies at the age of 74 Mahabharats Bhima Praveen Kumar Sobti dies at the age of 74](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/02/mahabharats-bhima-praveen-kumar-sobti-dies-at-the-age-of-74_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बी.आर चोपड़ा की महाभारत से भीम की भूमिका निभा कर फेमस हुए एक्टर प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में कल रात निधन हो गया। उनकी तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं चल रही थी। प्रवीण कुमार अपनी लंबी कद-काठी के लिए भी काफी जाने जाते थे। पंजाब के रहने वाले प्रवीण एक अभिनेता और खिलाड़ी थे। एक्टिंग में अपना करियर शुरू करने से पहले, वह एक हथौड़ा और डिस्कस थ्रो एथलीट रह चुकें थे।
प्रवीण को मिला था अर्जुन अवार्ड
प्रवीण कुमार को खेल में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत के महत्वपूर्ण अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। खेलों में उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए, उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी सौंपी गई थी।
रविकांत नागाइच द्वारा निर्देशित फिल्म में उन्होंने पहली भूमिका निभाई थी जिसमें उनका कोई डायलॉग नहीं था। हालाँकि, उन्होंने उसके बाद अमिताभ बच्चन की शहंशाह सहित कई फ़िल्में कीं जहां उन्हें मुख्तार सिंह के करैक्टर में देखा गया था। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, जिसमें करिश्मा कुदरत का, युद्ध, ज़बरदस्त, सिंघासन, खुदगर्ज़, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका आदि शामिल हैं।
80 के दशक के अंत में उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत के साथ अपना बड़ा मुकाम बनाया। बाद में प्रवीण कुमार राजनीति में आ गए। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन 2013 में दिल्ली के वजीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी में चले गए।
Created On :   8 Feb 2022 11:46 AM IST