सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के सुने टॉप फाइन गाने, इन एक्ट्रेसेस के साथ मचा चुके हैं धमाल

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज इनको पूरी दुनिया ट्रेंडिग स्टार के नाम से जानती है। सुपरस्टार के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। उन्हें अपने जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वो लिट्टी चोखा और दूध बेचते थे। खेसारी लाल यादव अपने संघर्ष भरे जीवन पर न जाने कितनी बार बात कर चुके हैं। लेकिन आज स्टार का दबदबा पूरे देश-दुनिया में कायम है। आज इनके गाने और फिल्में दुनिया भर में तहलका मचा रहे हैं। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों की दिवानी तो पूरी दुनिया है। शादी-विवाह समारोह में इनके गाने खूब बजाए जाते हैं। आइए खेसारी लाल यादव के टॉप फाइव गाने के बारे में जानते हैं जो यूट्यूब समेत सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी सुपरहिट साबित हुए हैं।
सज के सवर के आवेल
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का सबसे सुपरहिट सॉन्ग "सज के सवर के आवेली" है। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म "मुकद्दर" का यह गाना आज भी दर्शकों के जुबान पर है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी को भी देखा गया था। गाने में दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को फैंस ने खूब पंसद किया था। इस गाने को यूट्यूब चैनल "वेब म्यूजिक भोजपुरी" पर रिलीज किया गया था। अब तक इस गाने को 47 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। जबकि इस गाने को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
ले ले आई कोका कोला
खेसारी लाल यादव का सबसे तेजी से व्यूज पाने वाला सॉन्ग "ले ले आई कोका कोला" है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 328 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सुपरस्टार का यह गाना पिछले साल अप्रैल के महीने में ही यूट्यूब चैनल "ज्ञाननायक फिल्म्स" पर रिलीज किया गया था। इसी के साथ खेसारी लाल यादव के करियर का यह गाना सबसे तेज अधिक व्यूज पाने वाला बन गया है। इस गाने को अब तक 21 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
कूलर कुर्ती में लगा लअ
साल 2019 के फरवरी महीने में रिलीज हुआ गाना "कूलर कुर्ती में लगा लअ" जबरदस्त हिट साबित हुआ था। यह गाना शादी समारोह पर खूब बजाए जाते हैं। इस गाने में भी खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी देखी गई थी। काजल के डांस मूव्स को फैंस ने खूब पंसद किया था। अब तक यूट्यूब पर इस गाने को 322 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 8 लाख से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। बता दें कि, इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने गाया था।
नथूनिया
साल 2022 खेसारी लाल यादव के लिए बेहद खास रहा था। उन्होंने बैक टू बैक कई सुपरहिट गाने दिए। 9 महीने पहले रिलीज हुआ गाना "नथूनिया" को किसने नहीं सुना है। आज भी कई खास मौकों पर इसे सुना जाता है। इस गाने को "सारेगामाहम भोजपुरी" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। जिसे 287 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाने को अब तक 20 लाख लोगों ने लाइक किया है।
मरद अभी बच्चा बा
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी भी सुपरहिट रही है। हाल ही दोनों स्टार्स को डोली सजा के रखना में देखा गया था। जिस पर फैंस ने अपना खूब प्यार बरसाया था। इससे पहले भी दोनों स्टार्स की जोड़ी को फैंस खूब पंसद कर चुके हैं। साल 2018 में रिलीज हुआ गाना "मरद अभी बच्चा बा" को अब तक यूट्यूब पर 254 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस गाने को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Created On :   10 Feb 2023 5:40 PM IST