हिना खान को मिला धोखा, इंस्टा स्टोरी डाल बयां किया अपना दर्द, फैंस ने पूछी वजह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने पोस्ट और फोटोज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक बार हिना अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। हिना ने एक के बाद दो क्रिप्टिक स्टोरी पोस्ट की। हिना की इस पोस्ट को देखकर फैंस उनके लव लाइफ को लेकर कई अनुमान लगा रहे हैं कि हिना खान और रॉकी जायसवाल का ब्रेकअप हो गया है और वो अपने दर्द को अपने इस स्टोरी के साथ बयां कर रही हैं। जबकि कई यूजर्स इसे एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए नई स्ट्रैटजी बता रहे हैं।
दरअसल, हिना खान ने मंगलवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से क्रिप्टिक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, "धोखा ही एकमात्र सच है जो टिका रहता है।" दूसरी पोस्ट में हिना ने लिखा, "जिसने आपको धोखा दिया उस पर कभी अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ करना ना भूलें, कभी-कभी एक अच्छा दिल बुरी चीजों को नहीं देखता है।" हालांकि हिना ने अपनी इन स्टोरीस को डिलीट कर दिया है।
अपने इन क्रिप्टिक पोस्ट की वजह से हिना ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। उनकी स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है और फैंस द्वारा कई अनुमान लगाए जा रहे है। हिना की इस स्टोरी देखकर उनके एक फैन ने लिखा, "क्या हुआ मैम, प्लीज बता दीजिए, हम बहुत ज्यादा परेशान हैं।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "@eyehinakhan #hinaholics चिंतित हैं. क्या आप ठीक हैं?"
— (@shamitaxhina) December 6, 2022
Created On :   7 Dec 2022 12:21 PM IST