पावरस्टार पवन सिंह के पांच ऐसे गाने जो यूट्यूब पर व्यूज पाने के मामले में बॉलीवुड को सीधे तौर पर देते हैं टक्कर

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सुपरस्टार के गाने और फिल्में रिलीज होते ही फैंस के बीच एक क्रेज देखने को मिलता है। फैंस अपने स्टार को प्यार से "पावरस्टार" बुलाते हैं। हालांकि, पवन सिंह के पावरस्टार कहे जाने पर वो कई बार अपने चाहने वालों को धन्यवाद दे चुके हैं। साथ ही ये भी कह चुके हैं कि आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने फैंस की वजह से ही। इसके लिए मैं आप सभी को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। पावरस्टार के ना जाने कितने ऐसे गाने हैं जो देश-विदेश और पब्स में बजते हैं। इसके अलावा उनके गाने शादियों और पार्टियों के शान बने रहते हैं। आज हम पवन सिंह के ऐसे ही पांच गानों की बात करेंगे जो यूट्यूब पर व्यूज पाने के मामले में बॉलीवुड के गाने को सीधे टक्कर देते हैं।
मिल चुके हैं करोड़ो व्यूज
सुपरहिट गाने में "रात दिया बुताके" का नाम शुमार है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की क्वीन कहीं जानी वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे थी। गाने में दोनों स्टार्स की केमेस्ट्री जबरदस्त देखने को मिली थी। साल 2017 में आई फिल्म "सत्या" का यह गाना सुपरडुपर हिट हुआ था। इसे "वेब म्यूजिक" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को 570 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ यह गाना हिट में सबसे ऊपर है। गौरतलब है कि, इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है।
पवन-काजल की जोड़ी रही हिट
इस लिस्ट में फिल्म "भोजपुरिया राजा" का गाना भी शामिल है। इसमें पवन सिंह के साथ मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी को देखा गया था। फिल्म के गाने" छलकता हमरो जवनियां ए राजा" ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस गाने को साल 2016 में यूट्यूब चैनल "वर्ल्ड रिकॉर्ड भोजपुरी" पर रिलीज किया गया था। इसको यूट्यूब पर अब तक 470 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पवन और काजल की जोड़ी को खूब सराहा गया था। इसी के साथ ये गाना सुपरडुपर हिट के लिस्ट में शामिल हो चुका है।
गाने को लाखों लोगों ने किया है पंसद
सबसे तेजी से ज्यादा व्यूज बटोरने का रिकॉर्ड सुपरस्टार पवन सिंह के नाम ही है। पावरस्टार पवन सिंह और चांदनी सिंह का गाना "देखे खातिर तरसे ईयार" काफी लोकप्रिय रहा। यह गाना पार्टियों और शादीयों में खूब बजाए और सुने जाते हैं। वहीं एक्ट्रेस चांदनी सिंह की डांस काफी चर्चा में रही। उनके डांस मूव को जमकर तारीफ की गई थी। गाने को "वेब डीजे घमाका" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 362 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं आठ लाख लोगों ने अभी तक लाईक कर चुके हैं।
लोगों के जुबां पर है आज भी ये गाना
पवन सिंह का साल 2008 में आया हुआ एल्बम सॉन्ग "लॉलीपॉप लागेलू" ने चारों तरफ धूम मचा कर रख दी थी। ऐसा माना जाता है कि पवन सिंह को इसी गाने से भोजपुरी इंडस्ड्री में खास पहचान मिली थी। ये गाना आज भी फेमस है जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों के पब्स में भी बजाए जाते हैं। सोशल मीडिया का दौर न होने पर भी उस समय इस गाने ने भोजपुरी में सबसे ज्यादा एल्बम कैसेट्स बेचने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, यूट्यूब चैनल "वेब म्यूजिक" पर इस गाने को रिलीज किया गया है, जिसे करीब 220 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले
सुपरहिट गानों की लिस्ट में बीते साल रिलीज हुआ गाना "लाल घाघरा" भी है। जिसमें पवन सिंह को काफी स्टाइलिश लुक में देखा गया था। उनके साथ भोजपुरी की स्टार डांसर नम्रिता माला थी। जिनके डांस मूव्स को काफी प्रशंसा मिली। गाने में पवन सिंह को काफी कुल लुक में देखा गया था। इस गाने को "सारेगामा हम भोजपुरी" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को महज तीन महीने में 152 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाने को 18 लाख से ज्यादा लोगों ने लाईक किया है। इस गाने की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी है कि पब और शादियों में पहली पसंद बना हुआ है।
Created On :   11 Jan 2023 7:49 PM IST