बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान हुए कोरोना पॉजिटिव, फैन्स ने जताई चिंता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना देश में एकबार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान भी इस महामारी के शिकार हो चुके हैं। एएनआई न्यूज के मुताबिक सुपरस्टार शाहरूख खान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शाहरूख के कोरोना पॉजिटिव की खबर मिलते ही, उनके प्रशंसक काफी चिंतित हैं। बीते शनिवार को एक्टर कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर के भी कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई थी। पिछले महीने अभिनेता अक्षय कुमार को कोविड पॉजिटिव पाया गया था।
— ANI Digital (@ani_digital) June 5, 2022
सीएम ममता ने किया ट्वीट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा है कि मुझे अभी पता चला है कि हमारे ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। सुपरस्टार के लिए सबसे तेजी से ठीक होने की प्रार्थना करें। ठीक हो जाओ शाहरुख! वसंत जल्द से जल्द!
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 5, 2022
महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता
इन दिनों महाराष्ट्र में कोरोना ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद राज्य में महामारी की चौथी लहर की आहट हो सकती है। रविवार को सूबे के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने लोगों से न घबराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कोरोना महामारी की चौथी लहर देखी जा सकती है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संबंधित मौतें नहीं बढ़ रही है।
मुंबई में टूटा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि बीते शनिवार को महाराष्ट्र के कुल 1,357 मामलों में से अकेले मुंबई शहर से 889 मामले थे। मुंबई में कोरोना संक्रमण से एक युवक की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि मुंबई पिछले चार महीने के मुकाबले एक दिन में इतना कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 31 मई को कोरोना के 506 नए केस मरीज मिले थे। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।
Created On :   5 Jun 2022 7:12 PM IST