मलाइका अरोड़ा के इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने दिखाया फैशन का जलवा

बॉलीवुड मलाइका अरोड़ा के इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने दिखाया फैशन का जलवा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की स्टाइल आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। 48 की उम्र में मलाइका 25 की हसीनाओं को टक्कर दे रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर गॉसिप टॉपिक बनी रहती हैं।  हाल ही में एक बार फिर मलाइका नें अपने लुक से सभी फैंस को दीवाना बना दिया है। दरअसल बुधबार रात को मुबई में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक्सेसरीज ब्रांड को लॉन्च किया, वहीं मौकें पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। इस इवेंट में फराह खान, अनीता श्रॉफ, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत कई लोग मौजूद रहें। इस दौरान मलाइका ऑरेंज कलर की शॉर्ट स्टनिंग ड्रेस पहने नजर आईं। ड्रेस के साथ मलाइका ने ब्राउन कलर की हील पहनी थी, और ग्लौसी लिप्स और मिनिमल मेकअप में मलाइका बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। जिससे महफिल में चार चांद लग गएं।  

Created On :   19 Aug 2022 1:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story