बेहतर कॉमेडी टाइमिंग की वजह से पैसा वसूल है 'बरेली की बर्फी'

डिजिटल डेस्क,मुंबई। फिल्म "बरेली की बर्फी" रिलीज हो गई है। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स ने इसे काफी सराहा है। फिल्म में मुख्य भूमिका में किती सेनन,आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव हैं। फिल्म का निर्देशन दंगल के डायरेक्टर नीतेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। अश्विनी इससे पहले निल बटे सन्नाटा का डायरेक्शन कर चुकीं हैं।फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है और पहले शो से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी और एक्टिंग दोनों की तारीफें मिल रही हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी छोटे शहर के लड़की बिट्टी (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है। बिट्टी को नॉवेल पढ़ने का शौक रहता है। वो एक नॉवेल पढ़ती है जिसका लेखक प्रीतम विद्रोही (राजकुमार राव) है। बिट्टी नॉवेल पढ़ने के बाद प्रीतम से प्यार करने लगती है।
प्रीतम को ढूंढने के लिए वो लोकल प्रिंटिग प्रेस मालिक चिराग दुबे (आयुष्मान खुराना) की मदद लेती है। लेकिन चिराग बिट्टी से प्यार करने लगता है। इसके बाद वो बिट्टी का दिल तोड़ने के लिए प्रीतम से मिल कर अपने दिल का हाल सुनाता है, फिर आता है कहानी में ट्विस्ट...।
क्यों देंखे?
फिल्म का डायरेक्शन बेहतरी हैं। फिल्म की लोकेशंस, डायलॉग्स और कैमरा वर्क बढ़िया है। फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। पंकज त्रिपाठी और सीमा पाहवा ने पेरेंट्स के रूप में बेहतरीन काम किया है। फिल्म के सभी कलाकारों की कॉमेडी टाइमिंगअच्छी है।
Created On :   18 Aug 2017 11:24 AM IST