क्या एक ही घर में रह रहे हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? वीडियो देखकर कयास लगा रहे हैं फैंस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सिनेमा जगत की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया है। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बीते 5 अप्रैल को रश्मिका मंदाना के फैंस ने उनका बर्थडे विश कर रहे थे। वहीं रश्मिका ने अपने फैंस को थैंक्यू भी बोला है। लेकिन फैंस वीडियों देखकर अनुमान लगा रहे हैं कि रश्मिका ने अपना बर्थडे विजय देवरकोंडा के साथ मनाया है। फैंस का मानना है कि जिस जगह का वीडियो रश्मिका ने अपने बर्थडे पर सोशल मीडिया पर डाला है, उस जगह का एक वीडियो विजय देवरकोंडा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं। दोनों के फैंस का कहना है कि रश्मिका ने अपना बर्थडे विजय देवरकोंडा के साथ सेलिब्रेट किया है।
एक-दूसरे करीब है विजय और रश्मिका
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा के बेहतरीन कलाकार है। दोनों ने साथ मिलकर कई मूवी भी की है जो सुपर डुपर हिट हुई हैं। जैसे कि डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम मूवी में दोनों ने एक साथ काम किया है। लेकिन उनके फैंस इससे पहले भी मालद्वीप ट्रिप की फोटो देख कर डेटिंग की खबरों को हवा दे चुके हैं।
Created On :   6 April 2023 9:14 PM IST