हत्या की साजिश: सलमान खान पर हमले की साजिश मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, नाबालिगों से सलमान खान की हत्या कराने का रचा षड्यंत्र

सलमान खान पर हमले की साजिश मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, नाबालिगों से सलमान खान की हत्या कराने का रचा षड्यंत्र
  • सलमान खान पर हमले की साजिश मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
  • नाबालिगों से सलमान खान की हत्या कराने की रची साजिश
  • हमले के बाद श्रीलंका जाने का था प्लान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग एक्टर सलमान खान के पीछे पड़ी हुई है। सलमान के घर पर फायरिंग के बाद एक्टर की कार को उड़ाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई लेकिन ये सारी कोशिशें नाकाम रहीं। बीते दिनों मुंबई के पनवेल में सलमान की गाड़ी पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 लोगों को मुंबई पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया था। दरअसल, बिश्नोई गिरोह के बदमाश पाकिस्तान से खतरनाक हथियार मंगवाकर एक्टर की कार को शूट करना चाह रहे थे। इसी बीच हमले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग कथित तौर पर सलमान की हत्या नाबलिगों से कराने की फिराक में था। नवी मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य अजय कश्यप और एक आरोपी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत से ये खुलासा किया है।

यह भी पढ़े -सलमान खान पर हमला करने की साजिश में बिश्नोई की ‘टीम बी’ गिरफ्तार

नाबालिगों से सलमान खान की हत्या कराने की साजिश

अधिकारियों ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि, शार्पशूटर अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा को गोल्डी बरार ने हमले को अंजाम देने का निर्देश दिया था, जिसमें 18 साल से कम उम्र के नाबालिगों का इस्तेमाल किया गया था। एफआईआर के मुताबिक, जॉन नाम के एक शख्स को कथित तौर पर ऑपरेशन के लिए व्हीकल अवेलेबल कराने का काम सौंपा गया था।

हमले के बाद श्रीलंका जाने का था प्लान

आरोपियों ने बताया कि, हमले के बाद गिरोह के सदस्यों को कन्याकुमारी में फिर से इकट्ठा होना था और फिर समुद्री मार्ग से श्रीलंका जाना था। अधिकारियों ने बताया कि वहां से उन्हें दूसरे देशों में भेजने के अरेंजमेंट्स किए गए थे। कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने उनके पहुंचने के पूरे बंदोबस्त किए थे। पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गिरोह ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास, पनवेल फार्महाउस और फिल्म शूटिंग स्थानों पर रेकी करने सहित एक्टर की हर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए लगभग 60 से 70 लोगों को तैनात किया था।

यह भी पढ़े -बिग बॉस ओटीट 3 होगा बेहद खास, अनिल कपूर इस दिन से लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास, रिलीज हुआ शो का प्रोमो

17 आरोपियों पर किया केस दर्ज

सलमान खान को मारने की साजिश के बारे में मिली जानकारी के बाद, 24 अप्रैल को पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन में 17 पहचाने गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों में लॉरेंस बिश्नोई, उसका भाई अनमोल, गिरोह के सदस्य संपत नेहरा, गोल्डी बराड़, अजय कश्यप उर्फ ​​धनंजय टेपेसिंग, सुक्खा शूटर, संदीप बिश्नोई उर्फ ​​गौरव भाटिया, वसीम चीना, डोगर और अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े -ओवैसी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, मुसलमानों के अपमान का लगाया आरोप, मंगलसूत्र और आरक्षण मुद्दे पर भी घेरा


Created On :   4 Jun 2024 5:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story