Net Worth Of Manoj Kumar: 87 साल में दुनिया को कहा अलविदा, जानें कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं मनोज कुमार!

87 साल में दुनिया को कहा अलविदा, जानें कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं मनोज कुमार!
  • बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का हुआ निधन
  • 87 साल में दुनिया को कहा अलविदा
  • जानें मनोज कुमार की नेटवर्थ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज और जाने-माने कलाकार मनोज कुमार ने इस दुनिया को 87 साल की उम्र में अलविदा कह दिया है। मनोज कुमार ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी हॉस्पिटल में अपना आखिरी समय बिताया है। मनोज कुमार काफी लंबे समय से ही बीमार चल रहे थे। बीमारी के साथ ही उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मनोज कुमार के मरने पर पूरा देश शोक मना रहा है, पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई सारी शानदार और हिट फिल्में की हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ी है।

क्या था मनोज कुमार का असली नाम?

बता दें, मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। उनको इंडस्ट्री में मनोज कुमार के नाम से लोगों ने जानना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार ही रख लिया था। उनकी देशभक्ति फिल्मों के चलते उनको भारत कुमार ने नाम से भी लोग जानने लगे थे। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई किया करती थीं।

कितनी है मनोज कुमार की नेटवर्थ?

सेलिब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज कुमार की नेटवर्थ 170 करोड़ है। उनकी नेटवर्थ अपने शानदार फिल्मी करियर से है। उन्होंने इंडस्ट्री में एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के तौर पर भी काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा हिट रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गोस्वामी टावर के नाम से एक काफी बड़ी बिल्डिंग है जो कि मनोज कुमार के ही नाम है।

किन फिल्मों से हुए मनोज कुमार फेमस?

मनोज कुमार ने अपने फिल्मी जीवन में कई सारी कमाल की फिल्में की हैं। उनकी फिल्में हरियाली और रास्ता, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी, कपड़ा और मकान, क्रांति के अलावा भी कई और शानदार फिल्में हैं। मनोज कुमार की इन फिल्मों ने लोगों में देशभक्ति जगाई थी।

इन फिल्मों के लिए मिला था अवॉर्ड

मनोज कुमार को साल 1992 में पद्मश्री अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उनको अपनी फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान, उपकार के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद साल 2015 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था।

Created On :   4 April 2025 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story