बिग बॉस 18: बिग बॉस के घर में फिर धमाल मचाएंगी मनीषा रानी, मुनव्वर फारुकी और अब्दु रोजिक भी आएंगे नजर

बिग बॉस के घर में फिर धमाल मचाएंगी मनीषा रानी, मुनव्वर फारुकी और अब्दु रोजिक भी आएंगे नजर
  • इन चेहरों पर भी हो रही है चर्चा तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस सुपरस्टार सलमान खान और कंटेस्टेंट्स को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 18 का प्रोमो की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के नामों पर चर्चा और भी ज्यादा तेज हो गई है। लगातार लोगों के नाम सामने का रहे हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी और अब्दु रोजिक के बाद अब डांसर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी का नाम सामने आ रहा है।

मनीषा रानी को किया अप्रोच

मनीषा रानी को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन अभी उनकी तरह से कोई क्लेरिफिकेशन नहीं आया है। इस बात की जानकारी bigboss.tazakhabar ने दी है जो कि बिग बॉस से जुड़ी खबरें देता हैं।

बिग बॉस OTT सीजन 2 में आई थीं नजर

मनीषा रानी एक डांसर और सोशल मीडियो इन्फ्लुएंसर हैं। मनीषा साल 2023 में रियलिटी शो बिग बॉस OTT सीजन 2 में नजर आई थीं। इस शो में वो दूसरी रनर-अप रही थीं। साथ ही, मनीषा रानी ने साल 2024 में डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा 11 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली और शो जीता।

पुराने चेहरे आ सकते हैं नजर

बता दें, आपको बिग बॉस के नए सीजन में कुछ पुराने चेहरे भी दिखाई दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल शो की थीम पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूजर होने की खबरआ रही है। शो में बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी नजर आ सकते हैं। इसी के साथ अब्दु रोजिक को भी इस सीजन में देखा जा सकता है।

इन लोगों के नामों पर चर्चा तेज

सोशल मीडिया पर कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें फैजल शेख, शीजान खान, जैन सैफी, पूजा शर्मा, कशिश कपूर, डॉली चायवाला, दिग्विजय सिंह राठी, हर्ष बेनिवाल, सुरभि ज्योति, समीरा रेड्डी, करण पटेल और सोमी अली के नाम शामिल हैं।

Created On :   13 Sept 2024 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story