जाने क्यों: डीजे रविश के नए गाने “जाने क्यों” का चल रहा है जादू

डीजे रविश के नए गाने “जाने क्यों” का चल रहा है जादू
  • ऐसे ही एक दिल को छू जाने वाली धुन के साथ आये हैं, डीजे रविश
  • डीजे रविश के नये गाने का नाम है “जाने क्यों”
  • “जाने क्यों” का संगीत डीजे रविश ने बनाया है और बोल लिखे हैं सचिन म्यूजिक ने

डिजिटल डेस्क: पिछले हफ्ते दुनिया भर में प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन डे मनाने में व्यस्त थे। उनके साथ-साथ कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होनें प्यार का यह जश्न अपने ख्यालों और सवालों के साथ बिताया।

दिल जुड़ने पर भी संगीत साथ देता है, और दिल टूटने पर भी। ऐसे ही एक दिल को छू जाने वाली धुन के साथ आये हैं, डीजे रविश। डीजे रविश के नये गाने का नाम है “जाने क्यों”। “जाने क्यों” का संगीत डीजे रविश ने बनाया है और बोल लिखे हैं सचिन म्यूजिक ने। गाने के साथ-साथ मॉडल दीपिका सिंह के ऊपर फ़िल्माई गई म्यूजिक वीडियो एक अनूठी कहानी बुनती है। म्यूजिक वीडियो की कहानी शुरू होती है एक कैफ़े में, जहाँ एक वेटर एक लड़की को देखकर उसके ख़यालों में डूब जाता है। गाने के बोल उसके सपनें हमे बतलाते हैं। पर

उसके सपने उड़ान नहीं ले पाते, क्योंकि अंत में लड़की उस कैफ़े से चली गई होती है।

“जाने क्यों” डीजे रविश कि सबसे नई प्रस्तुति है, और उनके पिछले गानों 'जी फाड़' और 'गली गली में' कि तरह श्रोताओं को काफ़ी पसंद आ रहे हैं।

डीजे रविश का कहना है कि उनके पास और भी दस नयें गाने तैयार हैं जो हमे जल्द सुनने को मिलेंगे। साथ ही में, अपने ऑफिशियल रीमिक्स और अपने लाइव शोज़ भी वह हम तक पहुँचाएँगे।

Created On :   27 Feb 2024 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story