फिल्म अनाउंसमेंट: डायरेक्टर कुशाल चावला ने किया फिल्म 'बेदी' का ऐलान, देश की पहली महिला IPS किरण बेदी की बायोपिक होगी फिल्म

डायरेक्टर कुशाल चावला ने किया फिल्म बेदी का ऐलान, देश की पहली महिला IPS किरण बेदी की बायोपिक होगी फिल्म
  • डायरेक्टर कुशाल चावला ने किया फिल्म 'बेदी' का ऐलान
  • देश की पहली महिला IPS किरण बेदी की बायोपिक होगी फिल्म
  • अगल साल रिलीज होगी फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड ने कई दिग्गज और महान लोगों की बायोपिक को पर्दे पर उतार कर लोगों के इंस्पायर किया है। बीते दिनों सिनेमाघरों में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक और आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं 14 जून को कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैपियन रिलीज हो रही है ये कहानी देश के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। इससे पहले एक और बायोपिक का ऐलान हो गया है। जिनकी कहानियां आप ने बचपन से सुनी होंगी। वो कोई और नहीं बल्कि देश की पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी हैं। मेकर्स ने उनकी बायोपिक की अनाउंसमेंट टीजर जारी कर कर दी है।

यह भी पढ़े -'के3जी' से 'इश्क विश्क रिबाउंड' में जाना सिर्फ प्यार है, कोई दबाव नहीं जिबरान खान

किरण बेदी की बायोपिक

डायरेक्टर कुशाल चावला देश की पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म बेदी पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। मेकर्स बड़े ही धांसू म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर जारी कर फिल्म की अनाउंमेट की है। पोस्टर में दावा किया गया है कि इसमें वो कहानियां शामिल होंगी जो आपने कभी देखी-सुनी नहीं होगी। इस खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। डायरेक्टर कुशाल चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ये रहा! डॉ. किरण बेदी के जीवन पर बनी बायोपिक फीचर फिल्म की घोषणा, जिसे कुशाल चावला ने लिखा और निर्देशित किया है। उम्मीद है कि आपको मोशन पोस्टर देखने में मजा आएगा और भी बहुत कुछ आने वाला है। देखते रहिए! अभी कास्ट के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। पर बताया जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े -एमी विर्क के साथ 'शाहरुख-काजोल' जैसी जोड़ी बनाना चाहती हैं सोनम बाजवा

बच्चपन से ही निडर थी किरण वेदी

किरण बेदी ने साल 1970 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मसूरी के नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से अपनी आईपीएस ट्रेनिंग शुरू की थी। उस समय 80 पुरुष पुलिस अधिकारियों के बीच सिर्फ वहीं महिला आईपीएस अधिकारी थीं। 1972 में किरण किरण बेदी IPS ऑफिसर बनी थीं। वे देश की पहली महिला आईपीएस बनी थी। 35 साल तक देश की सेवा करने के बाद साल 2007 में उन्होंने रिटायरमेंट ले ली थी। उस वक्त वो ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की डायरेक्टर जनरल के पद पर थीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो किरण बेदी टेनिस कोर्ट में बृज बेदी से मिली थी, जो उनसे उम्र में 9 साल बड़े थे। 1972 में ही दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़े -अनुपम खेर ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ शेयर किया वीडियो, कहा- भगवान का तोहफा

Created On :   12 Jun 2024 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story