दिलजीत का रिकॉर्ड: सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बनाया नया रिकॉर्ड, ‘बिलबोर्ड कनाडा’ के कवर पेज पर आने वाले बने पहले इंडियन आर्टिस्ट

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बनाया नया रिकॉर्ड, ‘बिलबोर्ड कनाडा’ के कवर पेज पर आने वाले बने पहले इंडियन आर्टिस्ट
  • सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • ‘बिलबोर्ड कनाडा’ के कवर पेज पर आने वाले बने पहले इंडियन आर्टिस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंजाबी सिंगर और बेहतरीन एक्टर दिलजीत दोसांझ को कौन नहीं जानता। दिलजीत ने अपने टैलेंट के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। दिलजीत के फैंन्स भारत ही नहीं विदेशों में भी हैं, यही वजह है कि उनके विदेशों में हो रहे म्यूजिक टूर का जलवा फैंन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच दिलजीत दोसांझ ने एक और इतिहास रचा है। ‘बिलबोर्ड कनाडा’ के कवर पर आने वाले वह पहले इंडियन आर्टिस्ट बन गए हैं। मैगजीन के पहले प्रिंट वर्जन में दिलजीत के दिल-लुमिनाती दौरे के स्पेशल कंटेंट दिखाए जाएंगे।

यह भी पढ़े -हे हरि राम ये क्या हुआ! रिलीज हुआ 'भूल भुलैया 3' का टाइटल ट्रैक, पिटबुल, दिलजीत दोसांझ, नीरज श्रीधर ने दी आवाज

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शनिवार को बिलबोर्ड कनाडा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खबर शेयर की गई। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘दिलजीत दोसांझ बिलबोर्ड के स्पेशल एडिशन में कवर-टू-कवर दिखाई देने वाले पहले इंडियन आर्टिस्ट के रूप में इतिहास बनाएंगे। यह प्रतिष्ठित प्रकाशन के लिए एक यादगार पल है।’ उन्होंने कहा कि स्पेशल एडिशन में ‘दिल लुमिनाती’ दौरे की तस्वीरें, एक साक्षात्कार और पर्दे के पीछे की कहानियां दिखाई जाएंगी। मैगजीन के कवर को लंदन में दिलजीत के कॉन्सर्ट में लॉन्च किया गया था। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई दिलजीत के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -दिलजीत दोसांझ ने आलिया भट्ट पर फिल्माए गए ‘कुड़ी’ गाने को दी आवाज

दिल लुमिनाती टूर पर हैं दिलजीत

इस बीच, दिलजीत पिछले कई हफ्तों से अमेरिका और यूरोप में टूर पर हैं। विदेश में अपना टूर पूरा करने के बाद, दिलजीत इस अक्टूबर में अपने टूर के भारतीय चरण की शुरुआत करने वाले हैं। यह टूर 26 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगा। दिल्ली के बाद, यह हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी तक जाएगा।

यह भी पढ़े -दिलजीत दोसांझ का 'दिल-लुमिनाती' टूर फंसा विवादों में, देसी डांसर को पैसे ना देने का लगा आरोप, मैनेजर ने कही ये बात

दिलजीत दोसांझ का वर्क फ्रंट

दिलजीत दोसांझ के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। जिसमें सनी देओल और वरुण धवन भी हैं। हाल ही में उन्होंने ‘भूल भुलैया 3’ के लिए पिटबुल के साथ टाइटल नंबर भी गाया है।

Created On :   20 Oct 2024 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story