छावा इन सिनेमा: फिल्म में संभाजी महाराज को पालने वाली दाई मां को पहचान पाए आप, लक्ष्मण उतेकर ने 9 साल बाद बड़े पर्दे पर कराई वापसी

  • संभाजी महाराज को पालने वाली दाई मां को पहचाने आपल
  • क्ष्मण उतेकर ने 9 साल बाद बड़े पर्दे पर कराई वापसी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड मच अवेटेड फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपनी रिलीज के पहले दिन विक्की कौशल की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अगर आपने फिल्म ‘छावा’ देख ली है तो आपको ये एक तुरंत याद आ जाएगा, और नहीं देखी है तो फिल्म देखते समय आप इस सीन पर जरूर ध्यान देंगे, जिसमें संभाजी अपने बचपन में एक दाई मां का दूध पीकर बड़े होने की बात करते दिखते हैं। फिल्म एक सीन हैं जहां संभाजी दाई मां के एहसानों को याद कर रहे हैं और उनका शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं। इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम- नीलकांति पाटेकर हैं। तो चलिए जानते हैं ये एक्ट्रेस कौन हैं-


कौन हैं नीलकांति पाटेकर

नीलकांति पाटेकर मशहूर एक्टर नाना पाटेकर की पत्नी हैं और लंबे समय बाद फिर से एक्टिंग की दुनिया में नजर आ रही हैं। वह मराठी पीरियड फिल्म ‘छावा’ में ‘धाराऊ’ का किरदार निभा रही है और इसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेय कर रही हैं। नीलकांति को फिल्म ‘छावा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने वापसी कराई है।


नौ साल बाद बड़े परदे पर वापसी

नीलकांति पाटेकर करें तो वह मराठी थिएटर और सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, करीब नौ साल बाद फिर से फिल्मों में वापसी कर रही हैं उनकी आखिरी फिल्म ‘बर्नी’ 2016 में आई थी, जिसमें उन्होंने लीड रोल की मां का रोल निभाया था। वहीं पीरियड फिल्म ‘छावा’ में वह संभाजी की दाई मां धाराऊ के किरदार में नजर आई हैं।


पहले थीं बैंकर

खबरों के मुताबिक नीलकांति पाटेकर का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से Bachelor of Science in Physics की पढ़ाई की। और अपने करियर की शुरुआत एक बैंकर के रूप में की। एक्टिंग में उनका इंटरेस्ट उनको मराठी रंगमंच तक लाया और साल 1986 में वह टीवी सीरीज ‘वधाय वधाय मान’ से कैमरे के सामने आ गईं। तीन साल बाद ही मराठी फिल्म ‘आत्मविश्वास’ के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया। बता दें कि, नाना पाटेकर को वह एक्टिंग में आने से पहले से जानती हैं। दोनों की शादी 1978 में हुई। दोनों अलग अलग रहते हैं लेकिन दोनों ने तलाक नहीं लिया है और कानूनी रूप से वे आज भी शादीशुदा हैं।

Created On :   15 Feb 2025 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story