सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: आदित्य रॉय कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर पहली बार किया खुलासा, करीना कपूर के शो पर कही ये बात

आदित्य रॉय कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर पहली बार किया खुलासा, करीना कपूर के शो पर कही ये बात
  • आदित्य ने रिलेशनशिप को लेकर पहली बार किया खुलासा
  • करीना कपूर के शो पर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। एक्टर ने अपनी दमदार अदाकरी से खुद को साबित किया है। सीरीज द नाइट मैनेजर नें एक्टर के काम को सभी ने काफी पसंद किया। वहीं अपने काम के साथ साथ आदित्य अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। उनका और अनन्या पांडे का रिलेशनशिप लोगों ने बीच खूब चर्चा में रहा लेकिन अनन्या से ब्रेकअप के बाद पहली बार रिलेशनशिप पर बात की है। हाल ही में आदित्य बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट में पहुंचे थे जहां एक्टर ने रिलेशनशिप पर बात की है।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

शो पर कही ये बात

बता दें कि, आदित्य का इस साल की शुरुआत में अनन्या पांडे से ब्रेकअप हो गया था। जब शो के दौरान करीना ने पूछा कि आपकी तीन सबसे पसंदीदा खूबियां क्या हैं?, तो आदित्य ने बिना कोई देरी के कहा, "मैं बहुत हैंडसम हूं, मैं अट्रेक्टिव हूं।" इसके बाद करीना ने आदित्य ने पूछा कि बहुत सी महिलाएं आपके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहती हैं। इस पर आदित्य ने कहा, "क्या चिल करना भी कोई स्टेटस है?" आगे आदित्य ने कहा, "मैं चिलर हूं।"

यह भी पढ़े -रजनीकांत, चिरंजीवी, कंगना, अनुपम खेर समेत कई हस्तियों ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

करियर को लेकर कही ये बात

आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा, "एक फिल्म जिसने मेरे करियर की दिशा बदल दी, वह थी आशिकी। ऐसा नहीं है कि मैं उस किरदार से इसलिए जुड़ा क्योंकि वह एक शराबी था।" करीना ने आदित्य से पूछा कि वह रिश्ते में "घोस्टिंग" से कैसे निपटते हैं। आदित्य ने कहा कि वह उस शख्स को ब्लॉक करना पसंद करते हैं।''

यह भी पढ़े -धीरज धूपर ने बेटे जैन के साथ शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, कहा - 'मेरी जिंदगी का मास्टरपीस'

अनन्या को दो साल से कर रहे थे डेट

खबरों के अनुसार, अनन्या और आदित्य करीब दो साल तक साथ रहने के बाद कुछ समय पहले अलग हो चुके हैं। 2022 में, अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप में होने की खबरें हर जगह फैली हुई थीं। लेकिन इन सभी पर चर्चा तब शुरु हुई जब कॉफी विद करण में करण जौहर ने इस और इशारा किया कि एक पार्टी में अनन्या और आदित्य एक कॉर्नर में खड़े बातें कर रहे थे। इसके बाद दोनों को मनीष मल्होत्रा की पार्टी में भी एक साथ स्पॉट किया गया था। वहीं दोनों मनीष मल्होत्रा के लिए एक साथ रैंप पर भी चले थे। तब भी लोगों को उनके बीच केमिस्ट्री दिखाई दी थी। दोनों लगभग 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।

Created On :   18 Oct 2024 6:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story