अपकमिंग फिल्म: फिल्म कन्नप्पा से एक्टर प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, गले में रुद्राक्ष, माथे पर तिलक लगाए शिव भक्त के रोल में दिखे एक्टर

फिल्म कन्नप्पा से एक्टर प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, गले में रुद्राक्ष, माथे पर तिलक लगाए शिव भक्त के रोल में दिखे एक्टर
  • फिल्म कन्नप्पा से एक्टर प्रभास का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
  • रुद्राक्ष, माथे पर तिलक लगाए शिव भक्त के रोल में दिखे एक्टर
  • जाने कब रिलीज होगी फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कल्कि 2898 एडी की सक्सेस के बाद साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। वे इन दिनों फिल्म कन्नप्पा को लेकर चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का अनाउंसमेंट के बाद से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स नें फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया और प्रभास का लुक भी रिवील कर दिया है। जिसमें वो रुद्र के अवतार में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। वहीं इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है।

प्रभास ने शेयर किया पोस्टर

प्रभास ने अपने लुक का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है उन्होंने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा-ॐ दिव्य संरक्षक ‘रुद्र’ॐ. ‘रुद्र’के रूप में अपने लुक का अनावरण। कन्नप्पा में अडिग रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का अवतारय भक्ति, त्याग और प्रेम की एक कालातीत यात्रा। फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास के रुद्र लुक की बात करें तो वो लंबे बाल, माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहे है। प्रभास का लुक देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -खूबसूरत वादियों के बीच दोस्तों संग छुट्टियां मनाती कैमरे में कैद हुईं मनीषा कोइराला

अक्षय का लुक आया था सामने

बता दें कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने कन्नप्पा से अपना लुक शेयर किया था। जिसमें वो शिव के अवतार में नजर आए थे। उन्होंने हाथ में त्रिशूल और डमरू पकड़ा हुआ था। माथे पर भस्म लगी हुई और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए थे। अक्षय इस फिल्म से साउथ में डेब्यू करने जा रहे हैं।

फिल्म स्टार कास्ट

खबरों के मुताबिक अक्षय और प्रभास के साथ इस फिव्म में काजल अग्रवाल भी लीड रोल निभाती नजर आएंगी। अक्षय और प्रभास का लुक सामने आ गया है अब फैंस काजल के लुक का इंतजार कर रहे हैं। ये एक तेलुगू पौराणिक फिल्म है जिसे मुकेश कुमार सिंह और मोहन बाबू डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कन्नप्पा भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा पर आधारित है।

Created On :   3 Feb 2025 4:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story