दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 'CM आतिशी को गिरफ्तार करने की हो रही प्लानिंग,' चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
![CM आतिशी को गिरफ्तार करने की हो रही प्लानिंग, चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा CM आतिशी को गिरफ्तार करने की हो रही प्लानिंग, चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2024/12/25/1388865-cm.webp)
- दिल्ली में सियासी पारा हाई
- केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान
- कहा- सीएम को अरेस्ट करने का बनाया जा रहा प्लान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियारी पारा लगाताह हाई हो रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने राजधानी दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा दावा किया है। केजरीवाल ने कहा कि, आतिशी को गिरफ्तार करने की प्लानिंग की जा रही है।
मालूम हो कि, दिल्ली में आने वाले साल में विधानसभा चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। राज्य की 70 सीटों पर इलेक्शन होगा जिसके लिए आप ने अपने उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया है।
आतिशी के खिलाफ प्लानिग जारी- केजरीवाल
पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि, "महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से यह लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले 'आप' के सीनियर नेताओं पर रेड की जाएगी। आज 12 बजे इस पर प्रेस कांफ्रेंस करूंगा।"
AAP की स्कीम
आम आदमी पार्टी ने वोटर्स को रिझाने के लिए कई स्कीमों का एलान किया था। जिनमें से दो स्कीमें, महिला सम्माय योजना और संजीवनी योजना हैं। महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे। बता दें, इस योजना के लिए रेजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। वहीं, समजीवनी योजना की बात करें तो, इसके तहत 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त में इलाज कराने की सुविधा दी गई है। यह वही दो योजनाएं हैं जिसका जिक्र अरविंद केजरीवाल ने किया है।
Created On :   25 Dec 2024 11:32 AM IST