MPPSC: सिलेबस हुआ अपडेट, जीके में हुआ बड़ा बदलाव

डिजिटल डेस्क। मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने सिलेबस अपडेट किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि साल 2014 में एमपीपीएससी का जो पैटर्न तय किया था, नए सिलेबस उसकी कर्मियों को दूरा करेगा। पहला बदलाव जनरल नॉलेज के पेपर में किया गया है। पहले किस पेपर में जीके का कौन-सा हिस्सा पूछा जाना है, यह तय नहीं था। अब हर पेपर में दो-दो विषय पूछना तय किया गया है। दूसरा बड़ा बदलाव उत्तर देने की शब्द सीमा घटाई गई है।
जुलाई में होगा लागू
पहले तीन घंटे की परीक्षा में 4500 शब्द लिखने पड़ते थे। अब 3300 शब्दों में जवाब देना होगा। यह बदला हुआ सिलेबस जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा में लागू होगा।
तैयारी हुई आसान
एमपीपीएससी का पूरा ध्यान अब मध्यप्रदेश से जुड़े सवालों पर हैं। जीके के सवालों में भी राज्य की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
चार पेपरों में क्या-क्या आएगा?
पेपर-1: इतिहास और जिओग्राफी के सवाल पूछे जाएंगे। विश्व इतिहास का हिस्सा पेपर से हटाया।
पेपर-2: अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र के सवाल पूछे जाएंगे।
पेपर-3: साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बेसिक सवाल पूछे जाएंगे।
पेपर-4: दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन के सवाल पूछे जाएंगे।
ऐसे हुआ बदलाव:
पहले | अब |
3 अंकों के सवाल: 2 लाइन में जवाब (15-20) शब्दों में |
3 अंकों के सवाल: 1 लाइन में जवाब (10) शब्दों में |
6 अंकों के सवाल: 100 शब्दों में जवाब |
5 अंकों के सवाल: 50 शब्दों में जवाब |
15 अंकों के सवाल: 300 शब्दों में जवाब |
11 अंकों के सवाल: 200 शब्दों में जवाब |
Created On :   3 Jan 2020 10:20 AM IST