Awards Ceremony: भारतीय छात्रों ने किया टॉप ग्लोबल परफोर्मेंस, 228 स्टूडेंट्स ने जीते आऊटस्टैंडिंग कैंब्रिज लर्नर अवार्ड्स

- नवंबर 2023 की कैंब्रिज परीक्षाओं में 76 विद्यार्थी विजेता रहे।
- मार्च और जून 2024 की कैंब्रिज परीक्षाओं में 152 विद्यार्थी विजेता रहे।
- भारत के विद्यार्थियों ने मैथमैटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड एसेसमेंट (कैंब्रिज) में इंटरनेशनल एजुकेशन ग्रुप ने भारत में आउटस्टैंडिंग कैंब्रिज लर्नर अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इन अवार्ड्स द्वारा भारत में माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को नवंबर, 2023 और मार्च एवं जून 2024 की कैंब्रिज परीक्षाओं में उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। कैंब्रिज आईजीसीएसई और इंटरनेशनल एएस एंड ए लेवल की परीक्षाओं में विभिन्न विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत के 228 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया है।
मुंबई में आयोजित इस समारोह में 82 विद्यार्थियों को एक ही विषय में विश्व में सबसे अधिक अंक प्राप्त करके ‘टॉप इन द वर्ल्ड’ अवार्ड जीतने के लिए सम्मानित किया गया तथा भारत में एक ही विषय में सबसे अधिक अंक पाने के लिए 110 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
ये अवार्ड प्रदर्शित करते हैं कि भारत में विद्यार्थी मैथमैटिक्स और उसके बाद इंग्लिश में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत से ‘टॉप इन द वर्ल्ड’ अवार्ड श्रेणी में सम्मानित होने वाले 88 प्रतिशत विद्यार्थी मैथमैटिक्स और इंग्लिश विषयों से हैं, जिनमें 80 प्रतिशत विद्यार्थी मैथमैटिक्स के हैं। आऊटस्टैंडिंग कैंब्रिज लर्नर अवार्ड्स प्रोग्राम उन विद्यार्थियों की सफलता को सम्मानित करता है, जो दुनिया के 40 से अधिक देशों में कैंब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
इन अवार्ड्स द्वारा उन विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने उन विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करके ‘हाई अचीवमेंट’ हासिल किया है, जो भारत में कम विद्यार्थियों द्वारा लिए जाते हैं। साथ ही जिन विद्यार्थियों ने कई विषयों में सबसे ज्यादा संचयी अंक हासिल किए हैं, उन्हें भी ये अवार्ड दिए जाते हैं। विजेता विद्यार्थियों ने पूरी दुनिया में कैंब्रिज परीक्षाओं में बैठने वाले हजारों विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन किया।
Created On :   12 Feb 2025 3:15 PM IST