मई 2024: इस महीने में खरीदने वाले हैं प्रॉपर्टी? या करना है गृह प्रवेश, यहां जानिए मई महीने के शुभ मुहूर्त

इस महीने में खरीदने वाले हैं प्रॉपर्टी? या करना है गृह प्रवेश, यहां जानिए मई महीने के शुभ मुहूर्त
मई महीने में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है इसी महीने में अमृत सिद्धि योग बन रहा है विवाह और गृह प्रवेश का कोई मुहूर्त नहीं है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में शुभ मुहूर्त का काफी महत्व है। बच्चे के नामकरण से लेकर, मुंडन, वाहन खरीददारी, सगाई, विवाह, प्रॉपर्टी खरीदना, गृह प्रवेश सहित कई कार्यों के लिए शुभ समय देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि, शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों में कभी विफलता नहीं आती। यानि कि आपका जीवन सुखमय बना रहता है। हिन्दू पंचांग के प्रत्येक महीने में अलग- अलग तिथि के अनुसार अलग- अलग कार्यों के लिए भिन्न शुभ मुहूर्त होते हैं।

अप्रैल का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि मई के महीने में विवाह, नामकरण और गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य करने के लिए कौन-कौन सा शुभम मुहूर्त हैं।

सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का निर्माण

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मई के महीने में 5 में 7, 8, 13 ,14 ,19, 23 24 और 26 तारीख के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। वहीं 7 और 19 तारीख को अमृत सिद्धि योग बन रहा है।

वाहन या प्रॉपर्टी खरीदारी का मुहूर्त

यदि आप मई महीने में वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इस महीने की 1, 3, 5, 6, 10, 12, 13, 19, 20, 23, 24, 29, 30 मई का दिन सबसे शुभ माना जा रहा है। वहीं घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 3, 4, 12, 13, 17, 22, 23, 24 तारीख सबसे शुभ है।

नामकरण, मुंडन या जनेऊ का मुहूर्त

यदि आप इस महीने में अपने बच्चे का नामकरण करना चाहते हैं तो इसके लिए 1, 3, 5, 9, 10, 13, 19, 20, 23, 24, 27, 30 तारीख सबसे शुभ है। वहीं यदि आप मुंडन संस्कार का शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं तो, इसके लिए 3, 10, 24, 29, 30 मई का दिन बहुत शुभ माना है। जबकि, उपन्यास या जनेऊ के लिए 9, 10, 12, 17, 18, 19, 20, 24, 25 तारीख का दिन उत्तम होगा।

विवाह और गृह प्रवेश का मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मई के महीने में विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा इस महीने में गृह प्रवेश का भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 April 2024 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story