जगन्नाथ रथ यात्रा 2024: जुलाई में इस दिन से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानिए यात्रा से जुड़ा धार्मिक इतिहास और महत्व

जुलाई में इस दिन से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानिए यात्रा से जुड़ा धार्मिक इतिहास और महत्व
  • भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का होता है काफी महत्व
  • रथ यात्रा में शामिल होने से दूर होते है सभी समस्याएं
  • जानिए पूरी डिटेल

डिजिटल डेस्क, पुरी। भारत में पूरी स्थित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का काफी महत्व माना जाता है। इस पावन यात्रा की चर्चा देश से लेकर विदेशों तक प्रचलित है। पुरी में हर साल भगवान जग्नाथ के दर्शन करने भक्तों का सैलाब उमड़ता है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए दुनियभर से लोगों शामिल होते हैं। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर सवार करके पुरी शहर का भ्रमण किया जाता है। इस दौरान भगवान अपनी प्रजा का हालचाल लेते हैं। आइए जानते हैं जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 किस दिन से प्रारंभ होने वाली है।

इस दिन शुरू हो रही रथ यात्रा

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीय से लेकर दशमी तिथि तक चलती है। इस बार जगन्नाथ रथ यात्रा 7 जुलाई से शुरु होने जा रही है। इसके बाद यह यात्रा 16 जुलाई 2024 को समाप्त हो जाएगी। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के बारे में स्कंद पुराण में वर्णन किया गया है। जिसके मुताबिक, रथ यात्रा में जो भी व्यक्ति श्री जगन्नाथ जी के नाम का भजन करते हुए गुंडीचा नगर तक पहुंच जाता है। तो भगवान जगन्नाथ उस व्यक्ति की सारी समस्याओं को दूर और मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। इस यात्रा में शामिल होने से संतान संबंधी सभी समस्याओं का निवारण हो जाता हैं।

हिंदु धर्म में काफी महत्व

इस भव्य रथ यात्रा को भगवान जगन्नाथ के वार्षिक गुंडिचा माता मंदिर के भ्रमण का प्रतीक माना जाता है। हिंदु धर्म ग्रंथों में इस बात का उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि एक बार बहन सुभद्रा ने नगर देखने की इच्छा जताई थी। इसके बाद जगन्नाथ जी ने रथ पर सवार होकर उन्हें पुरी नगरी की सैर कराई थी। भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इस वजह से वैष्णव धर्म के अनुयायियों इनकी पूजा करते हैं। जगन्नाथ के अर्थ की बात करें तो इसका मतलब होता है "जग के नाथ" यानी ब्रह्माण के स्वामी। चार धाम की यात्रा में भगवान जगन्नाथ के मंदिर को पावन तीर्थस्थल माना जाता है। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा काफी मायने रखती हैं।

Created On :   11 Jun 2024 6:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story