Kalashtami 2025 Upay: कालाष्टमी के दिन करें ये 5 आसान उपाय, सभी संकटों का होगा अंत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में कई सारे ऐसे व्रत हैं, जिन्हें पूरे विधि- विधान से रखने और संबंधित देवी- देवता की पूजा करने से उत्तम फल मिलता है। इन्हीं में से एक है हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आने वाला कालाष्टमी व्रत (Kalashtami Vrat), जो कि इस बार 21 जनवरी 2025, मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान महादेव के उग्र स्वरूप काल भैरव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है।
इसके अलावा कालाष्टमी के दिन के लिए कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आपके जीवन में कई परेशानियां और कष्ट दूर होते हैं और आपका जीवन सुखमय होता है। आइए जानते हैं ऐसे में 5 उपायों के बारे में...
- इस खास दिन आप काल भैरव के मंदिर जरूर जाएं। यहां आप कपूर और काजल का दान करें, जो बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, इससे आपको सभी तरह के दुख और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
- इस दिन पूजा के दौरान आप दीप जलाकर भगवान की आरती करें और इसके बाद काल भैरव को मीठी रोटी का भोग लगाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है।
- इस दिन आपको काले तिल का दान जरूर करना चाहिए, यह भगवान काल भैरव को प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि, इस दान से आपको सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।
- काला श्वान (काला कुत्ता) भगवान भैरव का वाहन माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस खास दिन जब आप काले कुत्ते को रोटी खिलाते हैं तो काल भैरव आपसे प्रसन्न होते हैं।
- कालाष्टमी के दिन आप सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा कहा जाता है कि, इस उपाय से आपके घर में सुख-समृद्धि आती है और आपकी सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   20 Jan 2025 6:41 PM IST