Jyeshtha Purnima 2024: शनिवार को है स्नान- दान मुहूर्त, जानिए किन चीजों को करें दान?

- पूर्णिमा पर दान करने से सुख-समृद्धि घर आती है
- 22 जून को करना स्नान- दान श्रेष्ठ बताया गया है
- मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) का बड़ा महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत रखने से देवी-देवताओं की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। इसके साथ ही इस पूर्णिमा का व्रत रखने से सभी दुख और पापों से मुक्ति मिलती है।
पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का काफी महत्व बताया गया है। लेकिन, इस साल एक संशय की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, पंचांग के अनुसार, इस बार पूर्णिमा व्रत 21 जून, शुक्रवार को है, लेकिन स्नान और दान का मुहूर्त 22 जून को है। आइए जानते हैं इसकी वजह और सही तिथि, पूजा का शुभ समय...
तिथि कब से कब तक
तिथि आरंभ: 21 जून 2024, शुक्रवार सुबह 06 बजकर 01 मिनट से
तिथि समापन: 22 जून 2024, शनिवार सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक
स्नान- दान अगले दिन
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 21 और 22 दोनों ही दिन पूर्णिमा है। इसके लिए व्रत 21 जून को रखा गया है, लेकिन, ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान दान 22 जून 2024, शनिवार को करना श्रेष्ठ रहेगा। स्नान के लिए शुभ समय 22 जून को ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक है। वहीं इस पूरे दिन दान किया जा सकता है।
इन चीजों का करें दान
- पूर्णिमा तिथि पर सुबह स्नान के बाद चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए।
- आप किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद वस्त्र दान करें।
- इसके अलावा आप इस दिन शक्कर का दान भी कर सकते हैं।
-चूंकि, ज्येष्ठ में गर्मी अधिक होती है ऐसे में आप दही का दान कर सकते हैं।
- इस दिन आप क्षमतानुसार चांदी का दान कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप इस दिन मोती दान कर सकते हैं।
- मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि घर आती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   21 Jun 2024 4:34 PM IST