दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सोमनाथ भारती की जीवनी, जानिए मालवीय नगर से चुनाव लड़ रहे सोमनाथ भारती कौन हैं?

सोमनाथ भारती की जीवनी, जानिए मालवीय नगर से चुनाव लड़ रहे सोमनाथ भारती कौन हैं?
  • 2020 और 2015 में आप के सोमनाथ भारती ने चुनाव जीता था
  • बीजेपी और आप में कड़ी टक्कर
  • कांग्रेस बसपा प्रत्याशियों ने आप और बीजेपी की बढ़ाई मुश्किलें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में चुनावी प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। दिल्ली की मालवीय नगर विधानसभा सीट से 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने चुनाव को और अधिक रोचक बना दिया है।

मालवीय नगर विधानसभा सीट पर बीएसपी से चरणजीत कौर, कांग्रेस से जितेंद्र कुमार कोचर, बीजेपी से सतीश उपाध्याय, आम आदमी पार्टी से सोमनाथ भारती चुनावी मैदान में है।

मालवीय नगर विधानसभा सीट से आप के 50 वर्षीय सोमनाथ भारती के पिता का नाम सीताराम भारती है। उनका निवास स्थान 26 AB, Block- Nil, Malviya Nagar, न्यू दिल्ली है। सोमनाथ भारती की पत्नी का नाम लिपिका मित्रा है। उनके पास कैश इन हैंड 50 हजार रुपए है। वो राजनेता होने के साथ साथ एक अच्छे वकील भी है। उनकी आय का सोर्स प्रोफेशनल फीस और विधायकी में मिलने वाली सैलरी है। उनकी पत्नी गृहिणी है। शिक्षा में सोमनाथ ने मैथ्स से एमएससी आईआईटी दिल्ली से की है। साथ ही उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की हैं।

मालवीय नगर विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के सोमनाथ भारती ने चुनाव जीता था। इस इलाके में 1950 से आए पाकिस्तान और 1971 में अफगान से आए शरणार्थी अधिक तादाद में रहते है।

Created On :   25 Jan 2025 10:44 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story