- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
- /
- राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह ने...
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर विधायक खरीदने का लगाया आरोप
- कई एग्जिट पोल में बीजेपी को मिला बहुमत
- राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
- आप के 7 विधायकों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीते दिन पांच फरवरी को मतदान हो चुका है। मतदान खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल सामने आए। कई एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने के आसार बताया जा रहा है। इसके बाद आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। सिंह ने बीजेपी पर आप के सात विधायकों को 15 करोड़ रूपए में खरीदने का आरोप लगाया है।
राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह ने कहा आप के 7 विधायकों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है। जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा है। उनसे भाजपा ने संपर्क साधा है। सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी पार्टी को तोड़कर चुनाव को जीतना चाहते हैं। हालांकि सिंह ने ये भी कहा है कि हमने विधायकों फोन कॉल रिकॉर्डिंग करने को कहा हैं। सिंह ने कहा बीजेपी दिल्ली में बड़े अंतर से हार रही है।
आपको बता दें तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में 26 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया है। 10 में से 8 एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिला है। वहीं दो एग्जिट सर्वों में आप को बहुमत मिला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान हुआ था। जो पिछले तीन चुनावों से कम है।
आप सांसद ने कहा कि हमारे विधायकों को बीजेपी ने पैसे का ऑफर दिया है। हमारे 7 विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर दिया दिया है। भाजपा ने काउंटिंग से पहले हार मान ली है।
Created On :   6 Feb 2025 7:37 PM IST