इलाज के बहाने महिला से 10 दिन तक दुष्कर्म करता रहा तांत्रिक गफ्फार

डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं जो सभ्य समाज के लिए अशोभनीय है। उत्तर प्रदेश से ऐसी ही खबर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऐसे ढोंगी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो बेटा पैदा होने का झांसा देकर महिलाओं के साथ रेप करता था। बताया जा रहा है कि ढोंगी तांत्रिक की खुद की पांच बेटियां हैं। लेकिन दूसरों को बेटा पैदा होने का वादा कर महिलाओं के साथ घिनौना काम करता था।
इस पापलोक का भंडा फोड़ एक महिला ने किया, जो तांत्रिक के खिलाफ रेप का मामला लेकर निवाड़ी के थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। ढोंगी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। हर जगह इलाज कराने के बाद आराम नहीं मिला तो फिर गांव के किसी व्यक्ति के कहने पर कथित नामी तांत्रिक के बारे में पता चला, जहां पीड़िता अपनी पति के साथ इलाज कराने पहुंची। यहां तांत्रिक ने पीड़िता से कहा कि तुम पर भूत-प्रेत का साया है, जिसके इलाज के लिए कई दिन लग जाएंगे।
इसके बाद इलाज कराने के लिए महिला ने तांत्रिक के पास आना जाना शुरू कर दिया। तांत्रिक ने महिला को विश्वास दिलाया कि, भूत प्रेत तुम्हें कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इससे बचाव के लिए तुम्हें तंत्र मंत्र करने होंगे, जो मेरे अड्डे पर सफल होंगे। तांत्रिक के कहने पर महिला 9 सितंबर को पास गई।
जहां तांत्रिक ने पहले तो बीमारी को ठीक कर बेटा कराने का दावा किया। इसके बाद तांत्रिक ने महिला को बंधक बनाकर मेरठ में उसके साथ रेप किया। जबकि महिला ने इसका विरोध किया, तो तांत्रिक ने पीड़िता को तरह-तरह की यातनाएं दीं। महिला ने पुलिस को बताया कि, वह किसी तरह तांत्रिक के चंगुल से छूटकर सीधे थाने पहुंची। फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Created On :   23 Sept 2022 5:24 PM IST