मुंबई के शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

By - Bhaskar Hindi |11 July 2020 7:29 AM IST
मुंबई के शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
हाईलाइट
- मुंबई के शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग
- कोई हताहत नहीं
डिजिटल डेस्क, मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। यहां बोरीवली वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर एक शॉपिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। देर रात 3 बजे के आसपास बेसमेंट से आग की लपटे उठते देखा गया। बेसमेंट में मोबाइल फोन और फोन के एसेसरीज का बड़ा केंद्र है।
बाद में यह तेजी से ग्राउंड फ्लोर और दो ऊपरी मंजिलों तक फैल गया, जिसमें कपड़ों, जूतों और आभूषणों की दुकानों सहित कई अन्य दुकानें प्रभावित हुईं। आग पर काबू पाने के लिए करीब 14 फायर-टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि लॉकडाउन के कारण शॉपिंग प्लाजा बंद है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Created On :   11 July 2020 12:30 PM IST
Tags
Next Story