यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच की मौत, दो घायल

By - Bhaskar Hindi |12 May 2022 11:51 AM IST
दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच की मौत, दो घायल
डिजिटल डेस्क, आगरा। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक एसयूवी की डंपर से आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जब दुर्घटना हुई तब एसयूवी नोएडा जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये सभी महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   12 May 2022 3:01 PM IST
Next Story