बेंगलुरु से कोलकाता जा रही बस आंध्र प्रदेश में पलटी, 33 प्रवासी घायल

By - Bhaskar Hindi |26 May 2020 9:04 AM IST
बेंगलुरु से कोलकाता जा रही बस आंध्र प्रदेश में पलटी, 33 प्रवासी घायल
डिजिटल डेस्क, विशाखापट्टनम, 26 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में मंगलवार को बेंगलुरु से कोलकाता जा रही एक बस के पलटने से कम से कम 33 प्रवासी श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीकाकुलम जिले के मंडसा मंडल में बालीग्राम गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस पलट गई।
घायलों को पलासा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदेह है कि मोड़ पर चालक का बस से नियंत्रण हट गया होगा जिससे यह हादसा हुआ। 42 व्यक्तियों को ले कर जा रही निजी बस में सभी प्रवासी श्रमिक सवार थे, जो पश्चिम बंगाल लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को चिकित्सा सहायता और भोजन प्रदान किया।
Created On :   26 May 2020 2:30 PM IST
Tags
Next Story